Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सैन्य साहित्य महोत्सव का दायरा बढ़ाने की घोषणा की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Military Literature Festival, MLF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Dec 2022

Last updated on: Dec 04, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को राज्य भर में जिला और विश्वविद्यालय स्तर पर सैन्य साहित्य महोत्सव (एमएलएफ) की मेजबानी करके इसके दायरे का विस्तार करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मिल्रिटी लिटरेचर फेस्टिवल के अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति को हर साल इस मेगा आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य सरकार जिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर इस महोत्सव का आयोजन कर युवाओं को सशस्त्र बलों की समृद्ध विरासत से अवगत कर उनमें सेना में भर्ती होने की प्रेरणा जगाएगी। मान ने कहा कि यह समय की मांग है कि युवाओं में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना पैदा की जाए और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए।

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा और सफल लोकतंत्र बनाने में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र सफलतापूर्वक पनपा है, क्योंकि सशस्त्र बलों ने इसके मूल्यों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने के अलावा, सशस्त्र बलों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को भी बरकरार रखा है। 

मान ने कहा कि इसी वजह से आज भारत दुनिया भर में सबसे सफल लोकतंत्र के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कभी भी लोकतंत्र कायम नहीं रहा, क्योंकि सेना ने देश में कई बार चुनी हुई सरकारों को गिराया है। उन्होंने कहा, इसके विपरीत, सशस्त्र बलों की सक्रिय भूमिका के कारण भारत में लोकतंत्र सफल है। 

मान ने कहा कि इसी वजह से आज उनके जैसा आम आदमी ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। मुख्यमंत्री ने समर्पण, प्रतिबद्धता और देशभक्ति के लिए भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की दुनिया में चर्चा है। भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी वीरता से कई प्रेरणादायक कहानियां लिखी हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तकों का विमोचन भी किया और उत्सव में भाग लेने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Military Literature Festival , MLF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD