Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें दुकानों का 8 लाख रुपए का किराया जाली रसीदों के द्वारा वसूलने के दोष में विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व सरपंच गिरफ़्तार सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की तेरह साल से मैंने अपना प्लान नहीं बदला है : मिचेल स्टार्क पीएम और ममता बनर्जी के बीच राहुल की छवि खराब करने का सौदा : अधीर रंजन चौधरी

 

संत निरंकारी मिशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन

54 युगल परिणय सूत्र में बंधे

 Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समालखा (हरियाणा) , 25 Nov 2022

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में 75वें वार्षिक निरंकारी समागम के समापन के उपरांत संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में हुआ जिसमें कुल 54 युगल परिणय सूत्र के पवित्र बंधन में बंधे। 

निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नव-विवाहित युगल को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखद जीवन के लिए मंगल कामना करी। इस शुभ अवसर पर मिशन के हजारों श्रद्धालु भक्त, वर-वधु, उनके माता पिता एंव परिजन उपस्थित रहे। यह जानकारी चण्डीगढ ब्रांच के संयोजक ने दी ।इस साधारण रीति में पारम्परिक जयमाला के साथ निरंकारी विवाह का विशेष चिन्ह सांझा-हार भी प्रत्येक जोडे. को मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा पहनाया गया। 

लावों के दौरान सत्गुरु माता जी ने वर-वधू को पुष्प-वर्षा कर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ साध संगत, वर-वधू के सम्बधित परिजनों ने भी पुष्प-वर्षा की। निश्चित रूप से यह एक आलौकिक दृश्य था।मिशन के तीसरे गुरू बाबा गुरबचन सिंह जी ने समाज कल्याण के अंतर्गत सादा शादियों पर विशेष बल दिया और उनका केवल यही उद्देश्य था कि हम सभी व्यर्थ की फिजूलखर्ची एंव दिखावे के भाव से संकोच करें। उनकी लोकल्याण की इसी भावना को अग्रसर करते हुए सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सभी भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

आज के इस शुभ अवसर पर समूचे भारतवर्ष के भिन्न-भिन्न राज्यों से विवाह हेतु कुल 54 युगल सम्मिलित हुए जिनमें मुख्यतः चंडीगढ, असम, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू एंव कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एंव पश्चिम बंगाल हैं। सामुहिक विवाह के उपरांत सभी के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था निरंकारी मिशन द्वारा की गई।    

नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि मिशन की सिखलाईयों को अपनाते हुए उन दिव्य गुणों को अपने जीवन में ढालकर प्रेमपूर्वक गृहस्थ जीवन जीना है। घर परिवार में अपने कत्र्तव्यांे को निभाते हुए सभी के साथ आदर सत्कार करना है और मिशन के सिद्धांतों को अपनाकर सभी के साथ अपनत्व एंव मिलवर्तनपूर्वक रहना है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD