Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सोर्स सेग्रीगेशन, लेगेसी वेस्ट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी – डिप्टी कमिशनर

जिला पर्यावरण योजना के अधीन विभिन्न भागीदार विभागों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने आज जिला पर्यावरण योजना को लेकर जिले में चल रही विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सोर्स सेग्रिगेशन, लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) और ठोस कचरा प्रबंधन योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी,ताकि इनके साथ अन्य पर्यावरण के अनुकूल योजनाओं को एनजीटी द्वारा निगरानी समिति द्वारा निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जा सके।

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिशनर ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशानुसार जिला पर्यावरण योजनान्तर्गत विभिन्न सहभागी विभागों को सौंपे गये कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा सम्पूर्ण कार्यो को पूर्ण करने में समय सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम/परिषद में आत्म-निर्भर वार्ड तैयार करने के कार्य की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिशनर ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर वार्ड बनाकर वार्ड में होने वाले कचरे का खाद आदि के माध्यम से वार्ड में ही निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।एनजीटी निगरानी समिति की 4 जुलाई 2022 की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जसप्रीत सिंह ने कहा कि विभिन्न कार्य योजनाओं के तहत सभी गतिविधियों को समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाए और जहां कोई समस्या आती है तो उसे संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रशासन के ध्यान में लाया जाए।

इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने संबंधित अधिकारियों को ई-कचरा प्रबंधन के प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बडे बाजारों के पास कलेक्शन सेंटर बनाने के निर्देश भी दिए।इस दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, वरियाना डंप साइट, जमशेर डेयरी प्लांट में ई.टी.पी. और बायो गैस प्लांट की मौजूदा स्थिति और अन्य पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वीरेंद्रपाल सिंह बाजवा, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप सिंह, नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD