Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा बंगा नगर काऊंसिल का सेवामुक्त सहायक इंजीनियर गिरफ़्तार

स्टेडियम के निर्माण में ठेकेदार के साथ मिलीभुगत करके लगाया सरकारी खजाने को चूना

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Punjab Vigilance Bureau, Banga, SBS Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगा , 21 Nov 2022

Last updated on: Nov 21, 2022, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज नगर काऊंसिल बंगा, जि़ला शहीद भगत सिंह नगर के मिनी स्टेडियम के निर्माण में ठेकेदार के साथ मिलीभुगत करके दोषपूर्ण निर्माण कराने, पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को चूना लगाने के दोष अधीन सेवामुक्त सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर रणबीर सिंह को गिरफ़्तार करके अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 

इस मुकदमे में वांछित ठेकेदार रखविन्दर कुमार और विजय कुमार (सेवामुक्त) को गिरफ़्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दबिश दी जा रही है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मुनीश भारद्वाज निवासी शीतला मंदिर कॉलोनी, बंगा द्वारा दर्ज शिकायत की पड़ताल के दौरान टैक्रिकल टीम द्वारा मिनी स्टेडियम बंगा की चैकिंग की गई और सैंपल लेकर सिंचाई एवं अनुसंधान संस्थान अमृतसर से निरीक्षण भी करवाया गया। 

इस लैबॉरेटरी से प्राप्त रिपोर्ट में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए मटीरियल की मात्रा ज़रुरी मटीरियल की अपेक्षा कम पाई गई।उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया है कि इस स्टेडियम का टैंडर मंजूर करने के मौके पर नगर काऊंसिल बंगा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सरकार की हिदायतों को भी अनदेखा करते हुए ठेकेदार रखविन्दर कुमार के साथ मिलीभुगत करके स्टेडियम के निर्माण का कार्य 87.45 लाख रुपए में दिया गया। 

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को अनदेखा करके मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए छप्पड़ वाली ज़मीन की क्षमता चैक किये बिना और पहले डिज़ाइन तैयार किये बिना ही कर दी गई, जिस कारण बुरी गुणवत्ता के कारण चारदीवारी कई स्थानों से समय से पहले ही खऱाब हो गई और स्टेडियम में बैठने के लिए बनाई गई सीढिय़ाँ भी खऱाब हो गईं।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों को चैक किए बिना ही कर्मचारियों द्वारा 39,74,304 रुपए की अदायगी भी ठेकेदार को कर दी गई, जबकि स्टेडियम के निर्माण का काम भी बंद पड़ा था, जिससे सरकारी पैसे और मशीनरी का नुकसान हुआ। 

उक्त कोताहियों और लापरवाही को देखते हुए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रखविन्दर कुमार ठेकेदार, रणबीर सिंह सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर और विजय कुमार जे.ई. नगर काऊंसिल बंगा के खि़लाफ़ मिलीभुगत करके सरकारी पैसे को नुकसान पहुँचाने और सरकारी पद का दुरुपयोग करने के दोष अधीन उक्त मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) ए, 13(2) और आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 120-बी के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में पहले ही मुकदमा दर्ज है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Punjab Vigilance Bureau , Banga , SBS Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD