Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Siliguri, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) , 17 Nov 2022

Last updated on: Nov 17, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद श्री राजू बिष्ट, श्री जयंत कुमार रॉय और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने एक सभा को संबोधित किया। श्री गडकरी ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, उनमें एनएच-31 (उदलाबाड़ी) के 615.5 किलोमीटर पर लेवल क्रॉसिंग की जगह 2-लेन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) और एनएच- 31 (मैनागुड़ी) के 661.100 किलोमीटर पर लेवल क्रॉसिंग की जगह आरओबी का निर्माण शामिल है। 

यह अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा देगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहतर सुरक्षा सुविधाओं के कारण दुर्घटनाओं को कम करने और यात्रा की दूरी व समय को कम करने में सहायता करेगा।श्री गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के विकास से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत के पूर्वी हिस्सों में विशेष रूप से कृषि क्षेत्र के साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा सिलीगुड़ी में ट्रैफिक कम करने के लिए एक प्रमुख पहल के तहत दोनों तरफ सर्विस रोड के साथ एनएच- 31 (नया एनएच- 10) के 569.258 किलोमीटर से 581.030 किलोमीटर (शिव मंदिर से सिवोक सेना छावनी के पास एनएच- 31 पर एएच- 02 परियोजना की समाप्ति) तक को 4/6-लेन करने की विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया। यह उत्तर- पूर्वी भारत और पड़ोसी देशों जैसे- नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Siliguri , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD