Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 93 अपराधी पूछताछ के लिए हिरासत में लिए

डी.आई.जी. गुरप्रीत भुल्लर ने रूपनगर रेंज के जिलों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम का किया नेतृत्व

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurpreet Singh Bhullar, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Nov 2022

Last updated on: Nov 11, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर लोगों के दरमियान सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए, रूपनगर रेंज पुलिस ने आज रूपनगर, एस.ए.एस. नगर और फ़तेहगढ़ साहिब समेत तीन जिलों में विशेष घेराबन्दी और तलाशी मुहिम (सी.ए.एस.ओ.) चलाई।  

 इस मुहिम का नेतृत्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.आई.जी.) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ).-कम-रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की और यह मुहिम तीन जिलों के एस.एस.पीज. जिनमें एस.एस.पी. मोहाली विवेक शील सोनी, एस.एस.पी. फ़तेहगढ़ साहिब रवजोत गरेवाल और एस.एस.पी. रूपनगर सन्दीप गर्ग शामिल हैं, पुलिस बलों द्वारा साझे तौर पर चलाई गई।  

 पुलिस टीमों ने ज़ीरकपुर में ऑरबिट सोसायटी, लोहगढ़ में पार्क प्लाज़ा, डेराबस्सी में गुलमोहर सिटी, लालड़ू में ड्रीम हाऊस सोसायटी, खरड़ में मॉडर्न वैली सोसायटी, सैक्टर-91 में कोऑपरेटिव होम और सैक्टर-91 में वैंबली समेत सात सोसायटियों के अलावा भीड़-भाड़ वाले बाज़ार समेत 3बी-टू में छापेमारी करके कम से कम 93 व्यक्तियों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

इसके अलावा पुलिस टीमों ने बलियाली, बिलौंगी, बड़माजरा कॉलोनी, जुझार नगर कॉलोनी और मटौर समेत पाँच गाँवों में भी घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डी.आई.जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को भरोसेयोग्य सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ किरयेदार बिना सत्यापन किए वहाँ रह रहे हैं और कईयों ने अपने फ्लैटों को आगे किराये पर दिया हुआ है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने चैकिंग के दौरान किराए के मकानों में रहने वाले किरयेदारों की भी पड़ताल की।उन्होंने बताया कि हरेक सोसायटी की घेराबन्दी करके सम्बन्धित एस.एस.पीज. की निगरानी अधीन तलाशी मुहिम चलाई गई। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।  

 डी.आई.जी. ने बताया कि रैज़ीडैंट्स वैलफेयर सोसायटियों ने भी पंजाब पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।गौरतलब है कि पुलिस टीमों द्वारा बरामद किए गए हथियारों और नकदी संबंधी और जांच के लिए शक के आधार पर काबू किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurpreet Singh Bhullar , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD