Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईफा और फिल्मफेयर अवार्ड विजेता मेलोडी-क्वीन ‘असीस कौर’ ने किया एलपीयू के विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध

अवसर था एलपीयू कैंपस में कोक इंडिया की धुनों के लाइव शो के साथ विश्वविद्यालय के नौ दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम 'मैग्नीट्यूड-2022' के उद्घाटन का

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Asees Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 09 Nov 2022

Last updated on: Nov 09, 2022, 00:00 IST

दो बार फिल्मफेयर और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा ) पुरस्कार विजेता; बॉलीवुड की गायिका असीस कौर ने यूनिवर्सिटी के बलदेव राज मित्तल यूनिपोलिस में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  के कई  हजारों विद्यार्थियों  को अपनी उत्कृष्ट कृतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर था एलपीयू के नौ दिवसीय  मेगा वार्षिक कार्यक्रम 'मैग्नीट्यूड-2022' का कैंपस में 'कोक' इंडिया  मेलोडीज़ लाइव शो  के  साथ उद्घाटन का ।

युवा पीढ़ी के बीच बहुत लोकप्रिय, असीस  कौर  ने विद्यार्थियों  को  चिल्लाने, चीखने, थपथपाहट  करने, ताली बजाने, नृत्य करने और मनोहर धुनों पर झूमने के लिए अपनी शानदार 'लाईव ' प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। मशहूर कलाकार के बेहतरीन गानों के साथ, लाइव शो ने एलपीयू  की जीवंत भावना को खूबसूरती से गुंजायमान किया। एक भावना से लेकर दूसरी शैली तक, उन्होंने अपने पुरस्कार विजेता गीत "रातां लम्बियां; वे माही; लकीरां ; मलंग, तथा कई अन्य गीत गाए। विद्यार्थियों ने भी उसके सुर से सुर मिलाये।

असीस के साथ कई संगीतकार और कलाकार भी थे। 40 से अधिक देशों और सभी भारतीय राज्यों के एलपीयू कैंपस  में छात्रों  की विविधता के अनुरूप, 'कोक' इंडिया ने भी उनके माध्यम से संगीत की विविधता का जश्न मनाया। भारत का सबसे लोकप्रिय मेगा म्यूजिकल लाइव कॉन्सर्ट 'कोक' इंडिया कोका-कोला इंडिया द्वारा स्थापित किया गया है।

एलपीयू  के विद्यार्थियों  के साथ बातचीत करते हुए, असीस  ने साझा किया कि वह  हमेशा  युवाओं  के भावों और देश की संस्कृति के लिए गाना पसंद करती हैं। यह युवा-उन्मुख कार्यक्रम मेरे दिल में एक बहुत  ही  खास  स्थान  रखता  है  क्योंकि  यह एक ऐसा मंच है जो कलाकार को युवाओं के साथ जुनून साझा करने की स्वतंत्रता और अवसर देता है। ”

इस अवसर पर  एलपीयू के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अमन मित्तल  ने बताया, ''कोक इंडिया के साथ साझेदारी कर एलपीयू रोमांचित है। यह कैंपस में इसका छठा सीजन है, इन सभी ने एलपीयू के विद्यार्थियों  को संगीत का समृद्ध अनुभव प्रदान किया है। असीस कौर ने वास्तव में हमारे विद्यार्थियों  के लिए  एक सकारात्मक  माहौल बनाया है, जहां वे भी शानदार प्रदर्शन  का हिस्सा बनकर अति रोमांचित हैं।" कपूरथला  जिले के  उपायुक्त श्री विशेष  सारंगल आईएएस  भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

कोका कोला इकाई के मनीष खजूरिया ने साझा किया: “संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है जो युवाओं और देश की संस्कृति को जोड़ती है और उनका उत्थान करती है। हमें इस मंच के माध्यम से देश की महानतम प्रतिभाओं को एक साथ लाने पर गर्व है। एलपीयू के साथ यह जुड़ाव हमारे लिए एकदम उपयुक्त है जिस तरह एलपीयू देशों में विविध और उज्ज्वल दिमाग की प्रतिभा का पोषण करता है। हम एलपीयू के बेहद आभारी हैं कि उन्होंने हमें इस शो के लिए उनके प्रतिष्ठित परिसर में अवसर दिया।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Asees Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD