Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने मतदान में भाग लेने का संदेश देने के लिए 200 साइकिल सवारों का किया नेतृत्व

एस.एस.आर.-2023 की शुरुआत करने के लिए एस.ए.एस. नगर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju, DC Mohali, Amit Talwar, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 09 Nov 2022

Last updated on: Nov 09, 2022, 00:00 IST

मतदाता सूची-स्पेशल समरी रिवीजन (एस.एस.आर).-2023 में संशोधन करने के लिए व्यापक मुहिम की शुरुआत करने के लिए आज एस.ए.एस. नगर में ‘‘पैडल फॉर पार्टीसीपेटिव इलैक्शन्ज’’ के बैनर अधीन साईक्लोथॉन के आयोजन के उपरांत राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्देश्य मतदान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए उनको मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना था।  

यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल के पास से नेचर पार्क से कम से कम 200 साइकिल सवारों का नेतृत्व करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने 3बी-1 मोहाली के सरकारी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, जहाँ राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया था, तक यात्रा की। इस मौके पर अतिरिक्त सी.ई.ओ. बी श्रीनिवासन और एस.ए.एस. नगर के डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने भी साईक्लोथॉन में शामिल हुए। 

मोहाली शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और एन.एस.एस. वॉलंटियरों समेत साइकिल सवारों ने ‘‘पैडल फॉर पार्टीसीपेटिव इलैक्शन्ज’’ का संदेश देने के लिए साईक्लोथॉन में भाग लिया।गौरतलब है कि मज़बूत लोकतंत्र के हित में मतदान को सुनिश्चित बनाने और वोटर सूची में संशोधन करने के लिए मतदाता सूची का वार्षिक संशोधन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास है। यह विशेष संशोधन 9 नवंबर, 2022 से शुरू होकर 8 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगा।  

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ‘कोई भी वोटर पीछे न रह जाये’ सम्बन्धी अपने प्रयासों को सुनिश्चित बनाते हुए महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों, समाज के हाशिए के सदस्यों, ग्रामीण और शहरी मतदाताओं समेत समाज के सभी वर्गों तक पहुँच बनाता है।  

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है, क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं।  

इससे पहले सी.ई.ओ ने स्कूल के दो बूथों का निरीक्षण भी किया और विशेष संशोधन सम्बन्धी बी.एल.ओज के साथ बातचीत की।इस मौके पर विद्यार्थियों ने मतदाता सम्बन्धी शपथ ली और युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश देते हुए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया।

 

Tags: Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju , DC Mohali , Amit Talwar , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD