Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू को फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग व लारवा चेकिंग अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों एवं लैबॉटरी को डेंगू पॉजिटिव मामलों की सूचना सिविल सर्जन दफ़्तर को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 09 Nov 2022

Last updated on: Nov 09, 2022, 00:00 IST

डेंगू को फैलने से रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज संबंधित अधिकारियों को फॉगिंग और लारवा चेकिंग के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि डेंगू के मामलों को देखते हुए लारवा की जांच और फॉगिंग बड़े स्तर पर की जानी चाहिए ताकि डेंगू को और फैलने से रोका जा सके। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर फॉगिंग लागू करने के लिए नगर निगम/परिषद की टीमों के साथ तालमेल स्थापित करने और डेंगू के संबंध में जारी निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का चालान करने को कहा।उन्होंने हॉट स्पॉट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास तेज किए जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि डेंगू के मामले रुकने तक घरेलू सर्वे जारी रखा जाए। इस बीच उन्होंने निजी अस्पतालों और लैबॉटरी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे डेंगू के सकारात्मक मामलों के बारे में सिविल सर्जन दफ़्तर को को सूचित करें और साथ ही डेंगू परीक्षण के लिए केवल सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही वसूलें।

इस दौरान सिविल सर्जन डा.रमन शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए सर्वे टीमों द्वारा घर-घर जाकर लारवा की जांच की जा रही है और अब तक 84000 से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें से 1782 जगह लारवा मिलने पर नष्ट किए जा चुके है।उन्होंने बताया कि जिले में आठ नवंबर तक डेंगू के कुल 286 मामले सामने आए हैं, जिनमें 171 शहरी और 115 ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनजीओ आखिरी उम्मीद के सहारे हॉट स्पॉट में फॉगिंग के ईलावा जिले के 9 स्वास्थ्य ब्लॉक के 732 तालाबों में लारवा ख़त्म करने के लिए ग़मबूजिया मछलियों को छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज और जांच बिल्कुल मुफ्त की जा रही है।सिविल अस्पताल में इलाज से अब तक 40 डेंगू मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 66 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनके द्वारा नगर निगम की टीमों के साथ सर्वे गतिविधियों और लारवा को नष्ट करने की कार्रवाई शहर के सभी वार्डों में की जा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर  (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, सहायक सिविल सर्जन डा.वरिंदर कौर थिंद, ग्रुप एसएमओ, ईओ आदि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD