Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सरकारी स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने का ऐलान

लोगों को उच्च दर्जे का इलाज और जांच सेवाएं प्रदान करने के मकसद से होंगे यत्न

Bhagwant Mann, Chetan Singh Jauramajra, Saravjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jagroan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगराओं , 01 Nov 2022

Last updated on: Nov 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को अत्याधुनिक इलाज और जांच सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य भर में सरकारी स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने का ऐलान किया।आज यहाँ नये बने जच्चा-बच्चा देखभाल अस्पताल लोगों को समर्पित करने के बाद संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ’’मतदान के दौरान हमने लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी देने का वायदा किया था और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े सभी पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरु की गई है। भगवंत मान ने कहा कि इन प्रयासों का एकमात्र मकसद यह यकीनी बनाना है कि लोगों को राज्य में बढ़िया स्वास्थ्य सहूलतें मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकारी अस्पतालों को नवीनतम सहूलतों के साथ लैस करने के साथ-साथ नये अस्पताल खोलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि पंजाब जल्द ही स्वास्थ्य देखभाल और मैडीकल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि आने वाले पाँच सालों में 16 नये मैडीकल कालेज स्थापित किये जाएंगे जिससे मैडीकल कालेजों की कुल संख्या 25 हो जायेगी और इससे पंजाब मैडीकल शिक्षा केंद्र में बदल जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ नया बना जच्चा-बच्चा अस्पताल गर्भवती औरतों और नवजात बच्चों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद लोगों को इन अस्पतालों में मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना यकीनी बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य भर में ऐसे और अस्पताल बनाऐ जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मार्च, 2023 में पवित्र शहर अमृतसर में होने वाला प्रतिष्ठित जी-20 शिखर सम्मेलन पंजाब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के तौर पर उत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सरकार को नये कारोबार स्थापित करने के लिए अपनी प्राप्तियों और सहूलतें दिखाने के लिए उपयुक्त मंच भी प्रदान करेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि हम सभी यह सुनहरी मौका है जब पंजाब को बेहतरीन मौकों की धरती के तौर पर उभारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की खुशकिस्मती है कि उसे इस समागम की मेज़बानी करने का मौका मिला है, जिसमें विश्व भर के प्रमुख देश शिक्षा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों संबंधी चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धान की फ़सल की चल रही खरीद और लिफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया एक हफ्ते के अंदर-अंदर मुकम्मल कर ली जायेगी। पंजाब सरकार की तरफ से धान के एक-एक दाने की खरीद करने की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये भगवंत मान ने कहा कि वह पूरी खरीद प्रक्रिया की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं जिससे किसानों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा खरीद सीजन के दौरान राज्य भर के किसानों की तरफ से एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई।राज्य सरकार की तरफ से पिछले सात महीनों के दौरान की गई जन हितैषी पहलकदमियों का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जुलाई से पंजाब सरकार ने हर बिल चक्र पर लोगों को 600 यूनिट तक मुफ़्त बिजली मुहैया करवाई है। 

उन्होंने बताया कि इसके नतीजे के तौर पर कुल 72.66 लाख में से लगभग 50 लाख परिवारों को सितम्बर महीने में बिजली का बिल ज़ीरो आया है। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम से राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के संसाधनों को लूटने वाले भ्रष्ट नेताओं के खि़लाफ़ बड़े स्तर पर मुहिम शुरू की है। 

भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार-विरोधी हेल्पलाइन जारी की है, जिसके द्वारा तकरीबन 250 भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ ईमानदार और समर्पित सरकार ही ऐसी मिसाली और जन हितैषी पहलकदमियां कर सकती है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक ‘एक विधायक-एक पैंशन बिल’ पास किया है, जिससे अब हरेक विधायक को पहले हरेक कार्यकाल की अलग पैंशनें मिलने की बजाय सिर्फ़ एक पैंशन मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 20 हज़ार से अधिक नौजवानों को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियाँ दी हैं। भगवंत मान ने कहा कि ठेके पर भर्ती किये 36 हज़ार मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हाल ही में तकरीबन 9 हज़ार अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मानक और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करने के लिए 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 100 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के द्वारा तकरीबन 100 क्लिनीकल टैस्टों वाले 41 स्वास्थ्य पैकेज बिल्कुल मुफ़्त दिए जा रहे हैं। 

भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि यह क्लीनिक पंजाब में समूचे स्वास्थ्य देखभाल ढांचे का कायाकल्प करने में अहम भूमिका निभाएंगे।इससे पहले जगराओं से विधायक सरबजीत कौर माणूके ने मुख्यमंत्री और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।समागम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Chetan Singh Jauramajra , Saravjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jagroan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD