Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब पुलिस की ए.जी.टी.एफ. टीम ‘केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन मैडल’ से सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का उद्देश्य राज्य से गैंगस्टरों का ख़ात्मा करना

Anti Gangster Task Force, AGTF, Punjab Police, Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2022

Last updated on: Oct 31, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.), पंजाब की 16 सदस्यीय टीम को साल 2022 के लिए ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन मैडल’’ से सम्मानित किया गया है।पुरस्कार विजेताओं में ए.जी.टी.एफ. के प्रमुख ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान और उनकी टीम के मैंबर डी.आई.जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, ए.आई.जी. गुरमीत सिंह चौहान, ए.आई.जी. सन्दीप गोयल, डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़, एस.आई. सुखप्रीत सिंह, एस.आई. सुमित गोयल, एस.आई. नितिन कुमार, एस.आई. शगनजीत सिंह, एस.आई. कुलविन्दर सिंह, एस.ओ. राहुल कुमार चेची, एस.आई. मोनिन्दर सिंह, एस.आई. राहुल शर्मा, एस.आई. गुरप्रीत सिंह, एस.आई. अवतार सिंह और ए.एस.आई सुखजिन्दर सिंह शामिल हैं।  

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ख़ुफिय़ा सूचनाओं का प्रयोग करते हुए और पंजाब पुलिस की फील्ड यूनिटों के तालमेल के साथ राज्य से गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान के नेतृत्व अधीन ए.जी.टी.एफ. का गठन किया गया था, जिससे कानून एवं व्यवस्था में लोगों का विश्वास पुन: बहाल किया जा सके।  

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव निजी तौर पर ए.जी.टी.एफ. के कामकाज की निगरानी कर रहे हैं। ए.जी.टी.एफ. टीम को बधाई देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता पूरे पंजाब पुलिस बल का हौसला बढ़ाएगी और उनको और लगन एवं निष्ठा से काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।  

ए.जी.टी.एफ. के गठन के बाद फोर्स ने कई दिलेराना कार्यवाहियों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके नतीजे के तौर पर बहुत से गैंगस्टरों को मार गिराया/गिरफ्तार किया गया, जबकि बहुत से समाज विरोधी तत्व मजबूर होकर राज्य छोड़ गए। ए.जी.टी.एफ. के इन विशेष ऑपरेशनों में दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को मार गिराया गया और 12 गैंगस्टरों को समय पर गिरफ़्तार किया गया। 

इसके अलावा उनके कब्ज़े से 24 हथियार, 1.05 किलोग्राम हेरोइन और 79.27 लाख रुपए की ड्रग मनी, 11 वाहन और एक पुलिस वर्दी बरामद की गई, जिससे सरहद पार से नशों/हथियारों की तस्करी को सफलतापूर्वक रोका जा सका और पंजाब में सनसनीखेज़ जुर्म करने की उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया।

 

Tags: Anti Gangster Task Force , AGTF , Punjab Police , Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD