Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

देश में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए ‘आप’ की ओर देख रहे हैं लोग- भगवंत मान

हरियाणा में बदलाव का आधार आदमपुर विधान सभा क्षेत्र से बंधेगा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/आदमपुर , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश भर में बदलाव की हवा बह रही है और गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के लोग इस बदलाव के हिस्सेदार बनने के लिए उत्साहित हैं। विधान सभा क्षेत्र आदमपुर (हरियाणा) में ‘आप’ उम्मीदवार सतिन्दर सिंह के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हम पर विश्वास कर वोटें डालीं, हम इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। 

उन्होंने कहा कि अब बारी हरियाणा की है और हरियाणा में इस बदलाव का आधार आदमपुर विधान सभा क्षेत्र से बंधेगा। भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के लोग अगर बढिय़ा स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं और बढिय़ा प्रशासन चाहते हैं तो हम पर विश्वास करें और इस भरोसे को टूटने नहीं दिया जाएगा।  

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में शुरू किया ‘मोहल्ला क्लीनिकों’ का क्रांतिकारी कदम अब पंजाब में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ के रूप में सफलता के नए आयाम सृजन कर रहा है और हर रोज़ सैंकड़ों लोग इन क्लीनिकों के द्वारा मुफ़्त डॉक्टरी और मेडिकल टैस्टों की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की पूरी दुनिया में धाक जमी हुई है और अब पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में अहम बदलाव किए जा रहे हैं।  

भगवंत मान ने कहा कि इस समय देश राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है और लोग बदलाव के लिए कांग्रेस और भाजपा से आगे जाकर और राजनीतिक बदलाव की ओर देख रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस राजनीतिक बदलाव का आधार गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से बंधेगा और मतदान में जीत के बाद इन राज्यों में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों के द्वारा लोगों को राहत दी जाएगी।  

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गईं लोक-हितैषी नीतियों की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की है, जो 2004 में बंद कर दी गई थी। इसके अलावा कर्मचारियों को छह प्रतिशत महँगाई भत्ता (डी.ए.) दे दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को महँगाई की मार से बचाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हरेक बिजली बिल पर 600 यूनिटों की माफी दी गई है। इससे तकरीबन 50 लाख के करीब उपभोक्ताओं का बिजली का बिल ज़ीरो आया है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD