Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

न्यूजीलैंड ने विश्व कप में बनाया अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, Devon Conway, James Neesham, New Zealand Vs Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 22 Oct 2022

Last updated on: Oct 22, 2022, 00:00 IST

डेवन कॉन्वे की नाबाद 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को ग्रुप एक में 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड का यह टी20 वल्र्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि टी20 वल्र्ड कप में यह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने रन बटोरे। ओपनर कॉन्वे ने टी20 में एक हजार रन पूरे किये लेकिन अपना पहला टी20 शतक लगाने से थोड़ा सा दूर रह गए। डेवोन कॉन्वे ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। 

फिन एलेन ने मात्र 16 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान केन विलियम्सन ने 23 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए जबकि जिमी नीशम ने 13 गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 26 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 41 रन पर दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , Devon Conway , James Neesham , New Zealand Vs Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD