Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बीएसएफ मैराथन - 2022 का जेसीपी अटारी, अमृतसर में आयोजन

Military, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, BSF Marathon 2022, Amritsar, JCP Attari, Hand in Hand with Border Population, Suman Sharma, Kuldeep Singh Bhullar, Asif Jalal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Oct 2022

Last updated on: Oct 20, 2022, 00:00 IST

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर "भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति" सीमा सुरक्षा बल 29 अक्टूबर 2022 को जेसीपी अटारी, अमृतसर में "हैंड इन हैंड विद बॉर्डर पॉपुलेशन" के उद्देश्य के साथ फुल मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किमी दौड़ का आयोजन करेगी। इस मैराथन का उद्देश्य सीमाओं पर रहने चले लोगों विशेषकर युवाओं के बीच रोमांच और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

20 अक्टूबर 2022 को ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी में मैराथन का पर्दारोहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुश्री सुमन शर्मा, एथलेटिक्स में ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित श्री कुलदीप सिंह भुल्लर, पूर्व डीसी, बीएसएफ और श्री आसिफ जलाल, आईपीएस महानिरीक्षक, पंजाब फ्रंटियर ने शिरकत की।

इस दौड़ में महिलाओं और पुरूषों के 40 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम दोनों आयु समूहों को भागीदारी के लिए रखा गया है। भागीदारी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। इसमें जन-सामान्य के साथ-साथ सुरक्षा बल के सदस्य भी भागीदारी कर सकते हैं मैराथन पंजाब के अमृतसर में तीन स्थानों से शुरू होकर अटारी बॉर्डर पर समाप्त होगी।

इस मैराथन शीर्ष पांच विजेताओं के लिए फुल मैराथन में आकर्षक नकद प्रथम पुरस्कार रू० 1,00,000/- हाफ मैराथन के लिए रू0 50,000/ और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए रू० 25,000/- सुनिश्चित किया गया है, जोकि दोनों आयुवर्ग के पुरूष और महिलाओं के लिए होगा। हालांकि, छात्रों, सीमावर्ती लोगों और बल के सदस्यों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। 

सिविल प्रतिभागियों के पंजीकरण हेतू https://evantik.runizen.com/e/bsf marathon के रूप में एक वेब लिंक बनाया गया है, जिसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2022 होगी।

 

Tags: Military , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , BSF Marathon 2022 , Amritsar , JCP Attari , Hand in Hand with Border Population , Suman Sharma , Kuldeep Singh Bhullar , Asif Jalal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD