Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पाकिस्तान 2023 विश्व कप के लिए भारत आएगा, आकाश चोपड़ा ने कहा लिख कर दे सकता हूं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, World Cup, ODI World Cup, ODI World Cup 2023, Pakistan Cricket Board, PCB, Aakash Chopra, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Oct 2022

Last updated on: Oct 20, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की इस घोषणा के बाद कि भारत एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, इसके समकक्ष पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि वह 2023 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजकर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। 

हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि पीसीबी अपनी घोषणा पर कायम नहीं रह सकता है और निश्चित रूप से 50 ओवर के विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजेगा। उन्होंने कहा कि वह लिखित में दे सकते हैं कि भारत अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और पाकिस्तान निश्चित रूप से एकदिवसीय विश्व कप में खेलने के लिए भारत आएगा। 

चोपड़ा ने एक यूट्यूब चैनल में कहा, "यदि भारत भाग नहीं लेता है तो एशिया कप नहीं होगा। विश्व कप की तुलना में एशिया कप एक छोटा टूर्नामेंट है। विश्व कप छोड़ने का मतलब है कि आप आईसीसी द्वारा प्राप्त होने वाले राजस्व की एक बड़ी राशि समाप्त कर देंगे।"

चोपड़ा ने कहा कि देश की आर्थिक ताकत होने के कारण एशिया कप भारत के हिसाब से चलेगा और इस आयोजन के स्थगित होने की संभावना है। चोपड़ा ने आगे चैनल में कहा, "एसीसी एक संघ है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि भारत एसीसी से एक भी पैसा नहीं लेता है। 

हर कोई (एसीसी) खजाने से एक निश्चित राशि लेता है, चाहे 40 लाख हो या 80 लाख।"उन्होंने आगे कहा, "भारत एसीसी में एक बड़े भाई की भूमिका निभाता रहा है। अगर यह कहा गया है कि टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकती है, तो मैं आपको यह लिखित में दे सकता हूं कि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। 

एशिया कप भी तटस्थ स्थान पर होगा और पाकिस्तान भी विश्व कप भारत में खेलने जरूर आएगा, अगर विश्वास नहीं हो रहा तो मैं लिखित में दे सकता हूं।"भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में टी20 वल्र्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , World Cup , ODI World Cup , ODI World Cup 2023 , Pakistan Cricket Board , PCB , Aakash Chopra , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD