Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के किसानों को फ़ायदा पहुँचाने के लिए वेरका का दिल्ली तक विस्तार करने का ऐलान

राष्ट्रीय राजधानी को दूध की सप्लाई मौजूदा 30 हज़ार लीटर से बढ़ा कर दो लाख लीटर की जायेगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ludhiana, Sarvjit Kaur Manuke, Gurpreet Bassi Gogi, Kulwant Singh Sidhu, Madan Lal Bagga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार राज्य की अग्रणी सहकारी संस्था मिलकफैड्ड की दिल्ली को होती दूध की सप्लाई को मौजूदा 30 हज़ार लीटर से बढ़ा कर दो लाख लीटर करने के लिए अथक कोशिशें कर रही है जिससे पंजाब के किसानों/दूध उत्पादकों को ज्यादा लाभ मिले।

यहाँ वेरका प्लांट में नये बने मिल्क प्रोसैसिंग और बटर प्लांट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है, जिसका उद्देश्य किसानों को खेती संकट में से निकालने के लिए उनकी आय में विस्तार करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में दिल्ली सरकार के साथ समझौता किया है। 

उन्होंने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत वेरका दूध और दूध उत्पादों की सप्लाई के लिए दिल्ली के हर कोने में नये बूथ खोलेगा। भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र मंतव्य सहकारिता की असली भावना पर चलते हुये पंजाब के डेयरी किसानों को अधिक से अधिक सहयोग और बढिय़ा मूल्य देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों में डेयरी धंधे को बढ़ावा देने के लिए किसान हितैषी स्कीमें लागू की जानी चाहिएं जिससे उनको आर्थिक तौर पर आत्म-निर्भर बनाया जा सके। भगवंत मान ने मिलकफैड्ड को न सिर्फ़ राज्य में, बल्कि देश और विदेशों में उपभोग मंडी के बड़े हिस्से को अपनी सेवाएं मुहैया कराने के लिए बढिय़ा मार्किटिंग मुहिम शुरू करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि इस अग्रणी सहकारी संस्था की घरेलू बाज़ार में प्रत्यक्ष मौजूदगी है क्योंकि वेरका इस क्षेत्र में घर-घर जाना-पहचाना नाम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका उत्पादों जैसे घी, दूध, मक्खन, लस्सी, खीर, दही, आईस क्रीम, मिठाईयों और अन्य उत्पादों ने पहले ही देशव्यापी बाज़ार में अपना अलग स्थान बनाया है, जिसको ठोस यत्नों के साथ और विशाल किया जा सकता है। 

लुधियाना शहर के साथ भावुकता भरी सांझ डालते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गाँव सतौज उनकी जन्म भूमि है तो लुधियाना उनकी कर्म भूमि है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्लांट का उन्होंने उद्घाटन किया, यह अत्याधुनिक प्रोजैक्ट किसानों के लिए दीवाली का तोहफ़ा है क्योंकि 105 करोड़ रुपए की लागत से बनाऐ गए इस प्लांट की दूध की प्रोसेसिंग क्षमता रोज़मर्रा के नौ लाख लीटर और मक्खन की क्षमता 10 मीट्रिक टन की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों को उद्यम और नेतृत्व के गुण विरासत में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन गुणों के कारण पंजाबियों ने विश्व भर में अपना अलग स्थान बनाया है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के नौजवानों को नौकरियाँ तलाशने वालों की बजाय नौकरियाँ देने वाले बनाने के लिए यत्नशील है।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद से ही राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्न किये हैं। उन्होंने कहा कि चाहे भ्रष्ट नेता किसी भी धनाढ्य राजनैतिक पार्टी में भी शामिल हो गए हों परन्तु उनकी सरकार हरेक भ्रष्टाचारी को सलाखों के पीछे डालना यकीनी बना रही है।भगवंत मान ने हाल ही में गिरफ़्तार किये गए पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मिसाल देते हुये कहा कि जिसने भी राज्य की दौलत लूटी है, उसे अपने गुनाहों का हर्जाना भुगतना पड़ेगा।

पंजाब में राज्य सरकार की कई लोक हितैषी पहलकदमियों का जि़क्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक ‘एक विधायक, एक पैंशन’ बिल पास किया है, जिसमें हरेक विधायक को जितनी बार विधायक बने, उतनी बार पैंशन की जगह सिर्फ़ एक ही पैंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 20 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियाँ केवल मेरिट के आधार पर नौजवानों को दी हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य में 36 हज़ार ठेके पर रखे मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और हाल ही में राज्य सरकार ने नौ हज़ार के करीब मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।मुख्यमंत्री ने किसानों को पराली को आग लगाने से गुरेज़ करने का न्योता दिया क्योंकि इससे वातावरण प्रदूषण होने के कारण मानवीय जीवन के लिए गंभीर ख़तरा पैदा होता है। 

उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने के खतरे से निपटने के लिए संगरूर में 20 एकड़ क्षेत्रफल में 230 करोड़ रुपए की लागत से भारत का सबसे बड़ा बायो एनर्जी प्लांट लगाया गया है। भगवंत मान ने कहा कि यह 33 टी. पी. डी. ( टन प्रति दिन) के सामथ्र्य के साथ भारत में सबसे बड़ा बायो फ्यूल ( बायो मीथेन/ बायो- सी. एन. जी.) उत्पादन यूनिट है और इस यूनिट में सालाना 1.30 लाख टन पराली की खपत होगी और इससे पराली की समस्या को हल करने में बड़े स्तर पर मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लम्पी स्किन बीमारी का शिकार हुए पशु धन की विस्तृत सूची भारत सरकार को भेज दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बीमारी के कारण अपने पशु धन का नुक्सान बर्दाश्त वाले किसानों को मुआवज़ा देने का मुद्दा केंद्र सरकार के पास उठाएगी। भगवंत मान ने कहा कि इस बीमारी को महामारी ऐलानने के लिए पहले ही केंद्र सरकार के पास कोशिशें की जा रही हैं।

इस मौके पर चेयरमैन मिल्कफेड नरेंद्र सिंह शेरगिल, विधायक सरबजीत कौर मानुके, गुरप्रीत बस्सी गोगी, कुलवंत सिंह सिद्धू, मदन लाल बग्गा, जीवन सिंह संगोवाल, हाकम सिंह ठेकेदार, मनविंदर सिंह गैसपुरा, हरदीप सिंह मुंडिया, जगतार सिंह दयालपुर, रजिंदर पाल कौर छीना, अमनदीप अरोड़ा व भूपेंद्र सिंह हैप्पी, चेयरमैन मार्कफेड अमनदीप सिंह मोही, पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक के चेयरमैन सुरेश गोयल, वन विकास निगम के चेयरमैन नवजोत सिंह जरग, आम आदमी पार्टी लुधियाना शहरी के प्रधान शरण पाल सिंह मक्कड, आम आदमी पार्टी लुधियाना देहाती के प्रधान हर भूपेंद्र सिंह धरोड, विशेष मुख्य सेक्रेटरी रवनीत कौर, मिलकफेड के एमडी अमित ढाका, मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी रवि भगत, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक, पुलिस कमिश्नर डॉक्टर कोसतुंभ शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ludhiana , Sarvjit Kaur Manuke , Gurpreet Bassi Gogi , Kulwant Singh Sidhu , Madan Lal Bagga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD