Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आंध्र प्रदेश : गुंटूर में दिन-दहाड़े शख्स की चाकू मारकर हत्या, लोगों में दहशत

Crime News, Crime News India, Amravati, Andhra Pradesh, Guntur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुंटूर , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की सार्वजनिक रूप से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना पटनमबाजार इलाके में मंगलवार की रात उस समय हुई, जब बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों से अपनी जान बचाने के लिए डोड्डी रमेश (38) एक किराना दुकान में घुस गया। 

बदमाशों ने उसका पीछा किया और उस पर चाकुओं और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। 

फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। एक संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले रमेश का फाइनेंस और मैरिज डेकोरेशन का कारोबार था। उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह नहाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके मोबाइल पर फोन आया और वह बाहर चला गया। 

पुलिस के मुताबिक, रमेश का लालपेट थाने में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह कुछ साल पहले हत्या के एक मामले में आरोपी था। रमेश की पत्नी ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे आरके नाम का एक उपद्रवी है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Amravati , Andhra Pradesh , Guntur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD