Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुजरात के लोगों ने भाजपा को बाहर करने का मन बनाया : भगवंत मान

‘आप’ के हक में चल रही हवा तूफ़ान में बदली, कांग्रेस ‘विधायक एक्सचेन्ज पार्टी’ बनी

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bhavnagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भावनगर (गुजरात) , 16 Oct 2022

Last updated on: Oct 16, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि गुजरात के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करके आम आदमी पार्टी के हक में जनादेश देने का मन बना लिया है। यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ के हक में चलने वाली हवा, आँधी में बदल गई है। कांग्रेस पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी गुजरात में बदलाव का मुद्दा ज़ोर-शोर से उठा रही है, परन्तु यह पार्टी ‘एमएलए एक्सचेन्ज पार्टी’ बनकर रह गई है, क्योंकि इसके ज़्यादातर विधायक दूसरी पार्टियों द्वारा अपने में मिलाए जा रहे हैं। 

राज्य में आम लोगों की दयनीय हालत के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए भगवंत मान ने कहा कि भगवा पार्टी लोगों की दौलत लूटने के लिए जि़म्मेदार है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग भी उन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो कभी 2022 के चुनाव से पहले पंजाब के लोग भी भुगत चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात बेहद गंभीर कृषि संकट का सामना कर रहा है, स्कूलों और अस्पतालों की हालत खऱाब है और सडक़ें बदतर हालत में हैं।

2022 के चुनाव से पहले पंजाब में भी यही हालात थे। भगवंत मान ने कहा कि हालात तभी बदल सकते हैं, अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आएगी।पंजाब में आम आदमी सरकार की बेमिसाल पहलें गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जुलाई से पंजाब सरकार हरेक बिल पर लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर कुल 72.66 लाख में से लगभग 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का बिजली का बिल ज़ीरो आया है, जो कुल संख्या का 68.81 प्रतिशत बनता है। 

भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह पिछले छह महीनों में अब तक 17 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया की गई हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार नौकरियों में दमनकारी ठेकेदारी प्रणाली के विरुद्ध है, जिस कारण राज्य में 30 हज़ार से अधिक संविदा पर रखे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की शुरुआत की है, जिसकी मदद से भ्रष्टाचार में लिप्त तत्वों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केवल ईमानदार सरकार ही ऐसी बेमिसाल और लोक-हितैषी पहलें कर सकती है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या से बढिय़ा तरीके से निपटने के लिए राज्य सरकार ने गऊ सेवा आयोग को मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जहाँ एक ओर बेसहारा पशुओं की हादसों में जाने वाली जान बचाना है, वहीं दूसरी ओर गऊओं की देखभाल को सुनिश्चित बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि गऊओं के कल्याण के लिए गऊ सैस का तर्कसंगत प्रयोग सुनिश्चित बनाने की कोशिशें चल रही हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bhavnagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD