Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इगा स्वीयाटेक ने युवा कोको गॉफ को हराया, सैन डिएगो के सेमीफाइनल में जगह बनायी

Sports News, Tennis, Tennis Player, Iga Swiatek, Coco Gauff, San Diego Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन डिएगो (कैलिफोर्निया) , 15 Oct 2022

Last updated on: Oct 15, 2022, 00:00 IST

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वीयाटेक ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-0, 6-3 से हराकर सैन डिएगो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्वीयाटेक ने इस जीत से आठवें नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 4-0 पहुंचा दिया है। 

स्वीयाटेक ने लगातार तीसरे सेमीफाइनल में जगह बनायी है जहां उनका सामना एक और अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा जो हमवतन मेडिसन कीज को 6-4, 7-5 से हराकर अंतिम चार में पहुंची हैं।स्वीयाटेक ने मैच में 13 विनर्स लगाते हुए गॉफ की सर्विस पांच बार तोड़ी और मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीत लिया। 

गॉफ ने 17 विनर्स लगाए लेकिन तीन ब्रेक मौकों का फायदा नहीं उठा पायीं। यह जीत स्वीयाटेक की सत्र में 62वीं और हार्ड कोर्ट पर 40वीं जीत है।उन्होंने 20वीं बार विपक्षी खिलाड़ी को सेट में कोई गेम जीतने का मौका नहीं दिया है। स्वीयाटेक और पेगुला इस सत्र में चौथी बार आमने-सामने होंगी। स्वीयाटेक ने पिछले सभी तीन मुकाबले जीते हैं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Iga Swiatek , Coco Gauff , San Diego Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD