Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को मारा चाकू, हालत नाजुक

Crime News India, Crime News, Uttar Pradesh, Hardoi, Karwa Chauth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरदोई , 14 Oct 2022

Last updated on: Oct 14, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में करवा चौथ के दिन एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना आजाद नगर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है और पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक करवा चौथ पूजा के दौरान पीड़िता मोनी गुप्ता पर उसके पति मनोज ने हमला किया था। घटना के वक्त दंपति के बच्चे कोचिंग गए हुए थे। पुलिस ने बताया, "आरोपी पति अपने घर आया और उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। 

उसने उसे कई बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।"पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जैसे ही उसके घर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों की शादी को 22 साल बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी मनोज पिछले कुछ समय से मोनी को परेशान कर रहा था। तीन दिन पहले आरोपी ने उसकी पत्नी को भी पीटा, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की लेकिन मामला नहीं उठा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, अपराध के पीछे का सही मकसद अभी तक अज्ञात है और मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Uttar Pradesh , Hardoi , Karwa Chauth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD