Monday, 25 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमारिया, बेगुसराय का दौरा किया उपायुक्त पुंछ ने ईद-मिलाद-उन-नबी (एसडब्ल्यू) की व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक की अध्यक्षता की डीडीसी जम्मू ने टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, ग्राम विकास गतिविधियों में स्थानीय जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने भद्रवाह में जागरूकता शिविर आयोजित कर एसबीएम परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

 

प्रशासनिक सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा राजपुरा और पटियाला में सेवा केन्द्रों का जायज़ा

भगवंत मान सरकार ने बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए की नयी पहलें - मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rajpura, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा/पटियाला , 13 Oct 2022

प्रशासनिक सुधारों संबंधी विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज राजपुरा और पटियाला के सेवा केन्द्रों का जायज़ा लेते हुए अपने काम-काज के लिए यहाँ आए लोगों के साथ बातचीत करके फीडबैक हासिल की। इस मौके पर मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों के लिए सुविधा की जगह दुविधा बन चुके सेवा केन्द्रों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए यहाँ प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नयी पहलें की हैं।  

 कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य के सभी विभागीय सेवाओं का किया जा रहा डिज़ीटलाईजेशन के अंतर्गत सेवा केन्द्रों द्वारा भी 183 सेवाएं लोगों को फ़ोन पर मुहैया करवाने की शुरुआत के साथ एक ही काम के लिए सेवा केन्द्रों के कई-कई बार चक्कर लगने बंद होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि लोगों की सरकार, लोगों के द्वार हो, इसलिए वह ख़ुद सेवा केन्द्रों का निरंतर दौरा करके लोगों का फीडबैक ले रहे हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने एक नवीन पहल करके विद्यार्थियों को अपने दाखि़लों के लिए ज़रुरी सर्टीफिकेटों के लिंक वाट्सऐप पर भेजने शुरू किये हैं, जिससे विद्यार्थियों का सेवा केन्द्रों में बार-बार चक्कर लगाने का झंझट ही खत्म कर दिया गया है।  

 उन्होंने आगे बताया कि भगवंत मान सरकार ने पहले पड़ाव अधीन 6 सेवाएं, लोगों के आय और संपत्ति, सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोडऩा, जनरल जाति सर्टिफिकेट और सीनियर सिटिजन पहचान पत्र के लिए फॉर्म भरने के कारण होने वाली समय की बर्बादी वाली प्रणाली को ख़त्म कर केवल ऑन-लाईन फॉर्म भरने की नयी प्रणाली शुरू करके लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है, जिससे पैसे और समय की बर्बादी बंद हुई है।  

 मीत हेयर ने आगे कहा कि पिछले दो-चार दिनों के अंदर-अंदर 46 हज़ार से अधिक सर्टीफिकेट्स लोगों के फोनों पर मुहैया करवाए गए हैं, जिससे 90 लाख कागज भी एक साल में बचेगा और लोगों को बड़ा फ़ायदा पहुँचेगा। इसके बिना टोकन सिस्टम में भी व्यापक सुधार किया गया है।  

 इस दौरान सेवा केन्द्रों में प्रदान की जा रही सेवाओं से राहत महसूस करते हुए और खुश नजऱ आए लोगों ने मीत हेयर का धन्यवाद करते हुए बताया कि डिजिटल साईन सर्टिफिकेट उनके फ़ोन पर ही प्राप्त हो गया है।जबकि कुछ बुज़ुर्गों का कहना था कि असली प्रशासनिक सुधार क्रांति तो भगवंत मान सरकार ने लाई है, क्योंकि आज जब वह अपने काम-काज के लिए यहाँ फॉर्म भरने लगे तो बिना फॉर्म भरे केवल एक दस्तख़त कर उनको ज़रुरी सर्टिफिकेट बिना परेशानी के तुरंत प्राप्त हो गए हैं। 

इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने बिजली बिल ज़ीरो आने के लिए भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री मीत हेयर का विशेष रूप से धन्यवाद किया।इस मौके पर राजपुरा के विधायक नीना मित्तल, डायरैक्टर प्रशासनिक सुधार गिरिश दयालन, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एस.एस.पी. दीपक पारिक, ए.डी.सी. ईशा सिंघल, एस.डी.एम्ज़ डॉ. इस्मत विजय सिंह और डॉ. संजीव कुमार और सहायक कमिश्नर (ज) किरपालवीर सिंह भी मौजूद थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rajpura , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD