Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस द्वारा आरपीजी हमले का मुख्य दोषी मुम्बई से गिरफ़्तार

गिरफ़्तार मुलजिम चड़त सिंह कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर लंडा का करीबी साथी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Rocket Propelled Grenade, Babbar Khalsa International, Lakhbir Singh alias Landa, Harwinder Singh alias Rinda, Sukhchain Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जा रही जंग में पंजाब पुलिस की काउन्टर इंटेलिजेंस ने केंद्रीय एजेंसी और ए.टी.एस. महाराष्ट्र के साथ साझे ऑपरेशन में रॉकेट प्रोपैल्ड ग्रेनेड (आर. पी. जी.) हमले के मुख्य दोषी चड़त सिंह को आज सुबह मुम्बई से गिरफ़्तार करने के बाद एक और बड़ी सफलता हासिल की। यह आरपीजी हमला 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19.45 बजे किया गया था।   

 पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किया गया मुलजिम इस हमले का मुख्य संचालक है और कैनेडा स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का सहयोगी है।उन्होंने कहा कि मुलजिम चड़त ने लंडा की मदद से राज्य भर में एक मज़बूत अपराध नेटवर्क बनाया हुआ था और आरपीजी हमले को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को लौजिस्टिक सहायता और पनाह प्रदान कर रहा था। 

चड़त ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के द्वारा पाकिस्तान आईएसआई के सक्रिय समर्थन के साथ सरहद पार से एक आरपीजी, एके-47 और अन्य हथियार भी मंगवाए थे।इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( आई. जी. पी.) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने प्रैस कॉनफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मुलजिम चड़त सिंह की गिरफ़्तारी के साथ पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक आठ मुलजिमों को गिरफ़्तार कर चुकी है, जब कि हमले में शामिल एक और नाबालिग मुलजिम की दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में की गई गिरफ़्तारी से इस मामले में गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 9 हो गई है।  

 इससे पहले पंजाब पुलिस द्वारा निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुक्खी, लवप्रीत सिंह विक्की को गिरफ़्तार किया गया था।उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें इस मामले के आखिरी दोषी दीपक कुमार निवासी झज्जर, हरियाणा को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जिसने आरपीजी हमला किया था।  

 इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए आईजीपी सुखचैन गिल ने बताया कि मुलजिम चड़त एक आदतन अपराधी है और वह पंजाब में कत्ल, कत्ल की कोशिश और आम्र्स एक्ट के अंतर्गत कई घृणित अपराधों के मामलों का सामना कर रहा है। मुलजिम एक कत्ल केस में उम्र कैद की सजा भुगत रहा था और आरपीजी हमले के समय पर वह पैरोल पर बाहर था। उन्होंने आगे बताया कि चड़त ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2015 में तरनतारन के खेमकरण में एक दुकानदार शशी कपूर का कत्ल कर दिया था।  

आईजीपी ने कहा कि चड़त ने अपनी पैरोल के दौरान आरपीजी हमला किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना और शांति को भंग करना था, को अंजाम देने के लिए तरनतारन क्षेत्र से निशान कुल्ला और अन्यों समेत अपने साथियों को दोबारा इक_ा किया।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए यत्नशील है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Rocket Propelled Grenade , Babbar Khalsa International , Lakhbir Singh alias Landa , Harwinder Singh alias Rinda , Sukhchain Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD