Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राजनीति का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा: Yogi Adityanath

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छपरा , 11 Oct 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां कहा कि आज राजनीति का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और राजनीति एक साथ मिल जाती है तो वह खाद का काम करती है। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने बिहार की प्रतिभा को आगे बढ़ने से रोक दिया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर मंगलवार कों जेपी के गांव सिताबदियारा पहुंचे आदित्यनाथ ने बिना किसी के नाम लिये कहा कि जो लोग जयप्रकाश और लोहिया जी के नाम पर राजनीति को आगे बढ़ाते रहे हैं, उनके कारनामों को हम सब जानते हैं। 

जेपी राजनीति के अपराधीकरण के घुर विरोधी थे, लेकिन आज राजनीति का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बिहार के नौजवानों को जब भी अवसर मिला, देश और दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

उन्होंने जेपी की संपूर्ण क्रांति की चर्चा करते हुए कहा कि इस देश के अंदर आजादी के योद्धाओं ने स्वतंत्र भारत में व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, एक स्वस्थ्य संसदीय प्रणाली को अपनाया था, लेकिन सत्ता मोह में उस दौर की सरकार इस कदर आंखों में पट्टी बांध चुकी थी, कि एक समय लोकतंत्र को भी कुचलने का कार्य किया। 

जब लोकतंत्र को कुचलने का कार्य हुआ तो आखिर बिहार कैसे शांत बैठ सकता था। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली के गांव के बाद वाली भूमि उत्तर प्रदेश की है। इस इलाके में बाढ़ की समस्या का समाधान पर काम किये जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि बाढ़मुक्ति के लिए यूपी में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि वे बिहार सरकार के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाके में बाढ़ की समस्या को दूर करना चाहते हैं। आज यूपी में केवल तीन से चार जनपद में बाढ़ आते हैं। 

उन्होंने कहा कि नदियों को चयनित करना, जल यातायात को शुरू करना और बाढ़ से होने वाले जनहानि को रोकने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि इस पूरे क्षेत्र को मां गंगा और सरयू का आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता है। यह क्षेत्र दुनिया का सबसे उपजाऊ भूमि है। तमाम प्राकृतिक आपदाओं के बीच जूझने की क्षमता यहां के लोगों में दिखती है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD