Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दिल्ली में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, 9 को बचाया गया

Hadsa India, Hadsa, Delhi, New Delhi, Building Collapse, Delhi Building Collapse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Oct 2022

Last updated on: Oct 10, 2022, 00:00 IST

मध्य दिल्ली के लाहौरी गेट में एक इमारत के गिरने से चार साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ को बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार की रात भारी बारिश के कारण इमारत गिर गई। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए, 336, 337 और 338 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि यह तीन मंजिला इमारत थी। पहले तो उन्हें छत गिरने की सूचना मिली लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरी इमारत ढह चुकी है। दमकल विभाग ने कहा कि उन्हें लाहौरी गेट इलाके में शाम करीब साढ़े सात बजे ढहने की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि फराश खाना क्षेत्र में एक घर की छत गिर गई है।

शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और बाद में जब उन्हें पता चला कि पूरी इमारत गिर गई है तो दमकल की और गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने कहा, "मलबे में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बचाव अभियान अभी भी जारी है।"

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों की मदद कर रही थी। बाद में चार और लोगों को मलबे से बचाया गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया, "कुल नौ लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों की पहचान अमारा (45), नीलोफर (50), मोहम्मद इमरान (40), सुखबीर (34), अंकित (28), अशोक (40) और सैयद जीशान (30) के रूप में हुई है। 

सभी का इलाज चल रहा है।"मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी पहचान खुशी के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Delhi , New Delhi , Building Collapse , Delhi Building Collapse

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD