Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

अतिरिक्त महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने खड़का कैम्प होशियारपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Oct 2022

Last updated on: Oct 08, 2022, 00:00 IST

पी.वी रामा सास्त्री, IPS, अतिरिक्त महानिदेशक, मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सी.सु.बल  (पश्चिमी कमांड) चंडीगढ़ ने सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर का वार्षिक निरीक्षण किया । श्री एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण) एवं अधिकारीयों ने श्री पी.वी रामा सास्त्री, IPS, अतिरिक्त  महानिदेशक, का स्वागत किया । 

इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक महोदय ने जवानों कि शारीरिक क्षमता, फायरिंग दक्षता की जाँच की तथा   प्रशिक्षण गतिविधियों  की जानकारी ली एवं घेराबन्दी और तलाशी अभियान (Cordon and Search Operation) विषय पर प्रस्तुत किए गए प्रदर्शन(Demo) को  देखा । अतिरिक्त महानिदेशक महोदय ने सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों और प्रशिक्षणार्थीयों का सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्या के बारे में पूंछा तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की । किसी की कोई समस्या न होने पर  सैनिक सम्मेलन को समाप्त किया गया । 

इस दौरान  श्री पी.वी रामा सास्त्री, IPS, अतिरिक्त महानिदेशक महोदय के करकमलों द्वारा सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प में एनवायरमेंट पार्क और नव-निर्मित वातानुकूलित सब्जी  मार्ट  का भी उद्घाटन किया गया ।अतिरिक्त महानिदेशक महोदय ने निरीक्षण के उपरांत श्री एस एस मंड, कमांडेंट (प्रशिक्षण) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र खड़का, सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों के द्वारा केम्पस  के ऊत्कृष्ट रखरखाव,पौधारोपण,प्रशिक्षण संसाधनों, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यों की सरहाना  की एवम् भविष्य में भी इन गतिविधियों को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया l

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD