Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गैंगस्टर के भागने की साजिश का पदार्फाश करने के लिए पंजाब DGP Gaurav Yadav ने एसआईटी का गठन किया

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Special Investigation Team, SIT, Deepak Tinu, Gangster Deepak Tinu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गैंगस्टर दीपक टीनू के मनसा में पुलिस हिरासत से भागने की साजिश का पदार्फाश करने के लिए मंगलवार को चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी टीनू शनिवार देर रात पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की हिरासत से फरार हो गया। एसआईटी टीम में पुलिस महानिरीक्षक, पटियाला रेंज एम.एस. छिना अध्यक्ष के रूप में, जबकि सदस्य एआईजी, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), ओपिंदरजीत सिंह, एसएसपी, मानसा, गौरव तोरा और डीएसपी, एजीटीएफ, बिक्रमजीत सिंह बराड़ हैं। 

मानसा के थाना प्रभारी एसआईटी की मदद करेंगे, जबकि एसआईटी बठिंडा और पटियाला रेंज के किसी अन्य अधिकारी को भी सहायता के लिए ले जा सकती है।डीजीपी ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी तेजी से चल रही है और पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत सीआईए प्रभारी प्रीतपाल सिंह को निलंबित कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी सिपाही को भी अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 

डीजीपी ने कहा कि एसआईटी इस मामले की जांच करेगी और जिन लोगों के खिलाफ सबूत रिकॉर्ड में आएंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और संबंधित अदालत में उनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस बीच, एसआईटी को जल्द से जल्द जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Special Investigation Team , SIT , Deepak Tinu , Gangster Deepak Tinu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD