Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने को बेताब हैं Ruturaj Gaikwad

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ruturaj Gaikwad, Chennai Super Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 01 Oct 2022

Last updated on: Oct 01, 2022, 00:00 IST

भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा है कि वे आगामी आइपीएल सीजन में उस लम्हे का इंतजार कर रहे हैं जब वे पीली जर्सी में चेपॉक के मैदान पर चेन्नई का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

2023 के संस्करण में आईपीएल एक बार फिर कोरोना से पहले के अपने पुराने स्वरूप में लौट जाएगा जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदानों पर खेल पाएंगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में इस संबंध में राज्य संघों को सूचित भी किया था। 

कोरोना के आगमन के बाद आईपीएल केवल कुछ सीमित जगहों पर ही खेला गया था। पहले यह बंद दरवाजों में यूएई के तीन मैदानों पर खेला गया। वहीं पिछले साल भी यह दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई में खेला गया। 

गायकवाड, जो कि हाल ही में इंडिया ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के विरुद्ध खेलते हुए चेन्नई में ही थे, उन्होंने कहा कि वे चेन्नई में पीली जर्सी में खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं, जहां से उनकी यात्रा शुरू हुई थी। अतीत में, चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू परिस्थितियों का काफी फायदा मिला है, बाकी टीमों द्वारा योजनाएं भी चेन्नई की घुमावदार पिचों पर खेलने के इर्द-गिर्द ही बुनी गई हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीजन में चेन्नई की अगुआई कर रहे होंगे, वह खुद भी पहले चेन्नई से ही अपने करियर को विराम देने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। गायकवाड ने चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट के लिए एक वीडियो में चेन्नई में खेलने के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "मैंने यहां का माहौल देखा है, ऊर्जा से भर देने वाले शोर को सुना है। 

मैंने हर चीज यहां अनुभव की है। मैं मैदान में प्रवेश करते समय दर्शकों की प्रतिक्रिया और सीएसके को याद कर रहा था। लिहाजा मैं सिर्फ़ उस लम्हे का इंतजार कर रहा हूं। यहां खेलना विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसी जगह से मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी। 

नई चीजें सीखना हो या उच्च स्तरीय अनुभव, सब कुछ यहीं से शुरू हुआ था।"इंडिया ए के लिए खेलने वाले शार्दुल ठाकुर ने भी चेन्नई में खेलने के अपने अनुभव को साझा किया। वे 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (2018-21) का हिस्सा थे। 

शार्दुल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "यहां खेलना हमेशा से ही एक खास अनुभव रहा है। मैंने सीएसके के लिए भी काफी मुकाबले यहां खेले हैं। लेकिन उससे पहले भी मैं रणजी ट्रॉफी के कई मुकाबले यहां खेल चुका हूं। 

2010 में मैंने पहली बार चेपॉक में कोई मुकाबला खेला था। तब से लेकर अब तक स्टेडियम और ग्राउंड में काफी बदलाव आया है लेकिन मौसम आज भी वैसा ही है।"गायकवाड और शार्दुल दोनों के लिए यह ए सीरीज काफी अच्छी रही। 

गायकवाड ने दो मुकाबलों में 41 और 30 रनों की पारी खेली जबकि शार्दुल ने पहले ही मैच में चार विकेट लेकर विपक्षी टीम को धराशाई कर दिया। इसके साथ ही तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जमाया। पिछले कुछ वर्षों में गायकवाड ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 

2021 के आईपीएल सीजन में उन्होंने 45 के औसत से 635 रन बनाए। वह इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और इसी साल उन्हें पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलने का भी मौका मिला। 

सफेद गेंद के विरुद्ध अपनी क्षमता के लिए गायकवाड पहले से ही जाने जाते हैं लेकिन न्यूजीलैंड ए के विरुद्ध तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने लाल गेंद के साथ भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पांचवां शतक जमाया। 

गायकवाड के साथ खेलने वाले शार्दुल ने भी अपने साथी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मैंने उनके बारे में पहली बार 2017 में सुना था। इसके बाद मैंने उन्हें इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में खेलते देखा। इसके बाद वे सीएसके के लिए खेले। 

2020 में उन्हें मध्य क्रम में कुछ मुकाबले खेलने के लिए मिले लेकिन 2021 में जैसे ही उन्हें पूरे सीजन में मौका मिला, उन्होंने उसे पूरी तरह से भुनाया। वे उस सीजन में चेन्नई के टॉप परफॉर्मर रहे। यह देखना बेहद सुखद होता है जब कोई युवा खिलाड़ी टीम के ट्रॉफी जीतने में सबसे अहम योगदान देता है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ruturaj Gaikwad , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD