Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 

परम सत्य परमात्मा का बोध करके भक्ति भरा जीवन जीये : सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 29 Sep 2022

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के करनाल आगमन पर विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन सेक्टर 12, मिनी सचिवालय के ग्राउंड मे किया गया। इस संत समागम मे हरियाणा के अतिरिक्त दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब एवं उतर प्रदेश से आऐ  श्रद्वालु भक्त ने सम्मिलित होकर सत्गुरू माता जी के पावन प्रवचनों द्वारा स्वयं को सराबोर किया और उनकी पावन छत्रछाया में समागम का भरपूर आनंद प्राप्त किया।

नवंबर माह में होने वाले 75वें सन्त समागम का जिक्र करते हुए सतगुरु माता जी ने करनाल शहर के नाम को सेवा से जोड़ते हुए कहा कि कर नाल(हाथों से) सेवा करनी है। अहंकार को त्याग करके की गई सेवा श्रेष्ठ होती है। सेवा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर ही नहीं की जाती अपितु दैनिक दिनचर्या में जो भी कार्य निरंकार प्रभु के अहसास में हो रहें है तो वो सेवा है। जिस प्रकार पानी चाहे झरने से बहे या तालाब में हो, किन्तु वह रहेगा पानी ही।

सत्गुरू माता जी ने आगे फरमाया कि निरंकार से जुड़ने के लिए तीन महत्वपूर्ण एवं सरल साधन सेवा, सुमिरण, सत्संग है जिनसे जुड़कर हमारे मन के भाव सुनहरे होते चले जाते है, फिर जीवन का हर पल भक्तिमय बन जाता है। परमात्मा श्रेष्ठ एवं पूर्ण है और इसकी बनाई हुई सृष्टि भी उतनी ही पूर्ण है किन्तु यह जानते हुए भी कि हम इस पूर्ण के अंश है फिर भी हम एक दूसरे के लिए नफरत, ईष्र्या, वैर जैसे नकरात्मक भावों को मनों में बसाते है। अतः ऐसे भावों का त्याग करके हर पल में भक्ति भरा जीवन जीये।

सत्गुरु माता जी ने बगुले एंव हंस का उदाहरण देते हुए समझाया कि बगुला और हंस दोनों देखने में लगभग एक समान होते है किन्तु दोनों के स्वभाव में बहुत अंतर होता है। बगुला जहां छल कपट को अपनाता है वहीं हंस चतुर, चालाकियों से दूर पवित्र, स्वच्छ हृदय का होता है। सत्गुरू माता जी का हमें समझाने का भाव यही कि चाहे हम सभी संत कहलाते है किन्तु वास्तविक रूप में हम योग्य तभी बनते है जब हमारे हृदय निर्मल और नम्रता प्रेम, करूणा जैसे मानवीय गुणों से युक्त हों।

करनाल ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज श्री सतीश हंस ने सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का करनाल पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं एव प्रभु प्रेमीयों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रशासन एवं स्थानिक सज्जनों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद प्रकट किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD