Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री द्वारा शहीद भगत सिंह युवा अवार्ड फिर शुरू करने और महान शहीद के नाम पर चेयर स्थापित करने का ऐलान

खटकड़ कलाँ में शहीद भगत सिंह की जन्म वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समागम की अध्यक्षता की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Brahm Shankar Jimpa, Anmol Gagan Mann, Khatkar Kalan, SBS Nagar, Jai Krishan Singh Rori
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खटकड़ कलाँ ( शहीद भगत सिंह नगर) , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

शहीद भगत सिंह की जन्म वर्षगांठ के मौके पर पंजाब निवासियों को बड़ा तोहफ़ा देते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शहीद भगत सिंह युवा अवार्ड फिर शुरू करने और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में महान शहीद के नाम पर चेयर स्थापित करने का ऐलान किया है।शहीद भगत सिंह की जन्म वर्षगांठ के मौके पर यहाँ हुए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवार्ड हरेक साल अलग-अलग क्षेत्रों में विलक्षण योगदान डालने वाले 46 नौजवानों को दिया जाया करेगा। 

उन्होंने कहा कि यह अवार्ड जीतने वाले नौजवान को प्रशंसा पत्र के इलावा 51000 रुपए का नगद इनाम दिया जायेगा। भगवंत मान ने दुख ज़ाहिर करते हुये कहा कि यह अवार्ड पिछले सात सालों से बंद पड़े थे परन्तु अब इसको बहाल कर दिया गया है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक और ऐलान करते हुये कहा कि राज्य सरकार गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में शहीद भगत सिंह के नाम पर चेयर स्थापित करेगी। 

उन्होंने कहा कि यह चेयर शहीद भगत के जीवन और विचारधारा पर खोज करने की जि़म्मेदारी निभाएगी। भगवंत मान ने कहा कि यह चेयर आने वाली पीढिय़ों को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।मुख्यमंत्री ने लोगों को यह प्रण करने का न्योता दिया कि वह अच्छे अवसरों की तलाश में अपना वतन छोड़ कर नहीं जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि बेहतर जि़ंदगी की खोज में देश छोड़ कर जाने की बजाय यहाँ ही शासन प्रणाली को सुधारेंगे। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार पंजाब की पुरातन शान बहाल करने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद- ए- आज़म के सपने अभी भी साकार नहीं हुए क्योंकि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और गरीबी की जड़ें अभी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जो भी शासक बर्तानवी हकूमत के बाद सत्ता में आए हैं, उन्होंने विदेशी हाकिमों से भी अधिक बेरहमी से मुल्क को लूटा। 

भगवंत मान ने कहा कि जब वह कुछेक बुज़ुर्ग के मुँह से यह बात सुनते हैं कि अब की अपेक्षा तो बर्तानवी हकूमत ही अच्छी थी तो उनके मन को ठेस पहुँचती है। उन्होंने कहा कि इस धारणा को बदलने की ज़रूरत है।मुख्यमंत्री ने लोगों को न्योता दिया कि भारत को प्रथम मुल्क बनाने के लिए जाति, रंग और नसल की तंग धारणाओं से ऊपर उठने का न्योता दिया। 

उन्होंने कहा कि यह कोशिशें ही शहीद भगत सिंह और अन्य आज़ादी संग्रामियों को सच्ची श्रद्धाँजलि होगी जिन्होंने मातृ-भूमि की ख़ातिर जीवन न्यौछावर कर दिया। भगवंत मान ने नौजवानों को भी शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने के लिए आगे आने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने दुख ज़ाहिर करते हुये कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आजकल कुछ लोग शहीदों के बलिदानों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी मातृ-भूमि के लिए महान शहीदों के योगदान पर कोई सवाल उठाने का हक नहीं है। भगवंत मान ने लोगों को याद करवाया कि जब हमारे महान राष्ट्रीय नायक और शहीद बर्तानवी हकूमत के जबर का सामना कर रहे थे तो कुछ गद्दार साम्यवादी ताकतों के हक में खड़े थे और ऐसे लोगों को अब कोई याद नहीं करता।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक शहीद भगत सिंह की 5-डी प्रतिमा स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक प्रतिमा नौजवान पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। भगवंत मान ने नौजवानों को अधिक से अधिक किताबें पढऩे के लिए कहा जिससे देश को पेश चुनौतियों के बारे जानकारी हासिल की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब 23 वर्षों का नौजवान अपने माता-पिता से मोटरसाईकल की माँग करता है तो शहीद भगत सिंह उस उम्र में मुल्क को बर्तानवी हाकिमों से आज़ाद करवाने की माँग करते थे। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अधिक से अधिक किताबें पढ़ कर सोच का दायरा विशाल करना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इससे महान शहीद के सपने साकार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने याद करते हुये कहा कि उनके जीवन में दो दिन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एक 28 दिसंबर का दिन है जब उन्होंने समकालीन लोक सभा स्पीकर सुमित्ता महाजन के समक्ष मामला उठाया था तो उसके बाद गुरू गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों को उनके शहीदी दिवस के मौके पर लोक सभा में श्रद्धाँजलि भेंट की गई थी। 

दूसरा महत्वपूर्ण दिन आज है जब शहीद भगत सिंह के नाम पर मोहाली हवाई अड्डे का नाम रखा गया। भगवंत मान ने कहा कि यह दोनों दिन उनकी जि़ंदगी के महत्वपूर्ण दिन हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह और शहीद सुखदेव के वारिसों को सम्मानित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान, पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी, विधायक संतोष कटारिया और जसविन्दर सिंह और पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह और अन्य उपस्थित थे।इस मौके पर उपस्थित शख़्सियतों में मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत, ए. डी. जी. पी. पी. के. सिन्हा, कमिशनर सुमेर सिंह गुर्जर, आई. जी. एस. पी. एस. परमार, डिप्टी कमिशनर नवजोत पाल रंधावा और एस. एस. पी. भगीरथ मीना शामिल थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Brahm Shankar Jimpa , Anmol Gagan Mann , Khatkar Kalan , SBS Nagar , Jai Krishan Singh Rori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD