Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में सुनिश्चित होगा खिलाड़ियों का योगदान : Yogi Adityanath

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 26 Sep 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर प्रदेश के शक्ति एवं सामथ्र्य का प्रदर्शन करते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार हर गांव में खेल मैदान, विकास खंड स्तर पर स्टेडियम, बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स कॉलेज बनवाने तथा बड़े पैमाने पर खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। 

हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में हमारे खिलाड़ियों का योगदान भी सुनिश्चित हो। सीएम योगी शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर सोमवार को जंगल कौड़िया के रसूलपुर चकिया में 10.16 करोड़ रुपये की लागत से बने महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम और महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में 5.80 करोड़ रुपये से निर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

नवनिर्मित स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय और स्टेडियम विकास के कईआयामों समेत राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ने और खेलों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। 

नवरात्र के पहले दिन सभी नागरिकों के जीवन में मंगल की प्रार्थना करते हुए, उन्होंने कहा कि शैलपुत्री के आराधना के पावन अवसर पर इस स्टेडियम का लोकार्पण शक्ति व सामथ्र्य के प्रति श्रद्धा निवेदित करने का प्रतीक है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बिना भेदभाव समाज के हर तबके को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से जनसेवा के विभिन्न आयामों को लेते हुए सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। 

इसी क्रम में 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई और यह सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आज यहां के समारोह में 700 दिव्यांगजन को उनके लिए जरूरी उपकरण दिए गए हैं, यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और वंचितों के उत्थान की सोच रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 

योगी ने कहा कि सु²ढ़ हुई कानून व्यवस्था से आज देश-दुनिया के हर निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश को इच्छुक हैं। पूरे प्रदेश में विकास की नई कहानी दिखती है। जबकि सात-आठ साल पहले यहां उद्योगों के बंद होने की स्थिति थी। 

पीएम मोदी के विजन व उनके नेतृत्व में आज स्थिति बदल चुकी है। गोरखपुर में खाद कारखाना उज्‍जवल भविष्य की ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है। एम्स पूर्वी उत्तर प्रदेश के चिकिसा सेवा का नया केंद्र बना है। जंगल कौड़िया-सहजनवा बाईपास और गोरखपुर-सोनौली सिक्सलेन के प्रोजेक्ट विकास के नए मॉडल हैं। 

उन्होंने कहा कि 1993-94 में जब वह पहली बार जंगल कौड़िया क्षेत्र में आए थे तो सड़के नहीं थीं। बरसात में लोगों का बुरा हाल होता था। आज गांव-गांव पक्की सड़कों, टूलेन की श्रृंखला दिखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के मंच पर नई पहचान के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। इस भागीदारी को मजबूत करने के लिए स्मार्ट युवा आज की आवश्यकता है। युवाओं को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार उन्हें डिजिटल प्लेटफार्म पर ले जा रही है। योगी ने कहा कि वर्तमान बदलते दौर में युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ खुद को जोड़ते हुए समय के अनुरूप आगे बढ़ना होगा। युवाओं के समयानुरूप मार्गदर्शन की जिम्मेदारी कॉलेजों को भी उठानी होगी।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD