Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामला: पंजाब पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से एक फ़ौजी को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर मामले की तेज़ी से जांच के लिए तीन सदस्यीय आल वुमैन एस. आई. टी. के गठन से तुरंत बाद ही अमल में लाई कार्यवाही

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Chandigarh University Case, Special Investigation Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 24 Sep 2022

Last updated on: Sep 24, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में चौथी गिरफ्तारी करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में तैनात एक फ़ौजी जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए मुलजिम की पहचान संजीव सिंह के तौर पर हुई है, जिस पर मुलजिम छात्रा को ब्लैकमेल करने का शक है। 

यह कार्यवाही, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए, एडीजीपी कम्युनिटी अफेअजऱ् डिवीजऩ और महिला मामलों संबंधी गुरप्रीत कौर दिओ की समूची निगरानी अधीन तीन सदस्यीय आल वूमैन स्पैशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस. आई. टी.) के गठन के हुक्म दिए जाने से कुछ दिन बाद सामने आई है। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों के आधार पर एस. ए. एस. नगर से पुलिस टीम को दोषी को गिरफ्तार करने के लिए अरुणाचल प्रदेश रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दोषी फ़ौजी जवान को अरुणाचल प्रदेश पुलिस, असाम पुलिस और अरुणाचल प्रदेश के आर्मी अधिकारियों के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के सेला के पास से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि एस. ए. एस. नगर पुलिस ने मुलजिम को एस. ए. एस नगर के मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए चीफ़ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) बोमडीला की अदालत से दो दिन का ट्रांजजिट रिमांड भी हासिल कर लिया है। एस. ए. एस. नगर पुलिस ने पहले ही छात्रा समेत तीन और हिमाचल प्रदेश से दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्ज़े में से कुछ इलेक्ट्रानिक यंत्र बरामद किये गए हैं। 

जि़क्रयोग्य है कि एस. पी काउन्टर इंटेलिजेंस लुधियाना रुपिन्दर कौर भट्टी के नेतृत्व वाली एस. आई. टी. द्वारा दो सदस्यों डी. एस. पी. खरड़-1 रुपिन्दर कौर और डीएसपी एजीटीऐफ दीपिका सिंह के सहयोग से मामले की तेज़ी से जांच की जा रही है। डीजीपी पंजाब ने कहा कि इस मामले में दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा और इन्साफ होगा। बताने योग्य है कि एफआईआर नंबर 194 तारीख़ 18. 09. 2022 को आइपीसी की धारा 354 सी और आई. टी एक्ट की धारा 66ई के अंतर्गत थाना सदर खरड़, एस. ए. एस. नगर में दर्ज किया गया था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Chandigarh University Case , Special Investigation Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD