Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खिलाड़ियों को शौचालय में रखा खाना परोसे जाने पर Shikhar Dhawan ने यूपी सीएम से की कार्रवाई की मांग

Sports News, Cricket, Kabaddi, Shikhar Dhawan, Yogi Adityanath, Kabaddi Playes News, Kabaddi Players Food Toilet
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Sep 2022

Last updated on: Sep 22, 2022, 00:00 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शौचालय में रखे खाने को कबड्डी खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। 36 वर्षीय धवन ने कहा कि वह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में रखा खाना खाते हुए देखकर बेहद निराश हैं। 

धवन ने ट्वीट में कहा कि राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में रखा खाना परोसा जाना बेहद निराशाजनक है। हालांकि, इस मामले पर कार्रवाई करते हुए सहारनपुर में जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को इस रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया है। 

अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्रा को घटना की जांच करने का निर्देश दिया। 

खिलाड़ियों ने दावा किया कि उन्हें आधा पका खाना परोसा जा रहा था, जो जगह की कमी के कारण शौचालय में रखा गया।खेल निदेशालय ने घटना पर जिलाधिकारी से जवाब मांगा है। तीन दिवसीय सब-जूनियर गर्ल्स कबड्डी कॉम्पिटिशन के पहले दिन 16 सितंबर को खिलाड़ियों को दोपहर के भोजन के लिए आधे पके चावल परोसे गए, जो शौचालय में रखे गए थे। 

वायरल हो रहे वीडियो में शौचालय के अंदर फर्श पर कागज के एक टुकड़े पर कुछ 'पूरी' भी रखी हुई नजर आई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Kabaddi , Shikhar Dhawan , Yogi Adityanath , Kabaddi Playes News , Kabaddi Players Food Toilet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD