Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे Dengue के मामले

Health, Pakistan, Islamabad, Dengue, Dengue Fever Cases
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान में बाढ़ की आफत के बीच डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सिंध में पिछले 24 घंटों में डेंगू के कुल 386 नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची की प्रांतीय राजधानी में डेंगू के 349 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

सिंध में सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 3,020 हो गई है, जिससे इस साल स्थानीय मामलों की संख्या 5,589 तक पहुंच गई। इसी अवधि में खैबर पख्तूनख्वा में 166 डेंगू संक्रमित मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,356 हो गई। 

पंजाब प्रांत में 191 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश रावलपिंडी में 84 और लाहौर में 60 मामले सामने आए है। इस साल पंजाब में कुल मामलों की संख्या अब 3,288 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि इस्लामाबाद में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 57 नए मामले सामने आए। 

इस्लामाबाद में कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 1,388 हो गई है। पाकिस्तानी सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए जन जागरूकता बढ़ाने समेत एंटी-डेंगू कैपेंन शुरू किया है, और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए हैं।

 

Tags: Health , Pakistan , Islamabad , Dengue , Dengue Fever Cases

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD