Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115वें जन्म दिवस को समर्पित हाफ मैराथन 'दौड जालंधर' 9 अक्तूबर को

28 सितंबर को प्रोमो रन, साइकिल रैली, हाकी मैच सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Sep 2022

Last updated on: Sep 16, 2022, 00:00 IST

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती को समर्पित 'दौड जालंधर'  हाफ मैराथन 9 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की जा रही है, जो 5, 10 और 21.1 किमी की तीन श्रेणियों में होगी।डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह के जीवन और विचारों के बारे में लोगों को अवगत करवाने और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से हाथ मैराथन करवाई जा रही है। 

तीन कैटेगरी 21.1, 10 और 5 किमी में आयोजित होने वाली यह हाफ मैराथन 9 अक्टूबर को क्रम अनुसार सुबह 6:00 बजे, सुबह 6:15 बजे और 6:30 बजे स्थानीय गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से शुरू होगी। 21.1 किमी. दौड गुरु नानक मिशन चौक, स्काईलार्क चौक, नामदेव चौक, बी.एम.सी. चौक, 66 फीट रोड, जालंधर हाइट्स से वापिस आते हुए गुरु गोबिंद स्टेडियम में समाप्त होगी, जबकि 5 और 10 किमी की दौड़ भी अपना रूट तैय करते हुए स्टेडियम में समाप्त होगी। 

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त सेना अधिकारी और प्रसिद्ध धावक मेजर डी.पी. सिंह, फौजा सिंह और अन्य प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित होंगी और लगभग 2500 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।हाफ मैराथन की तैयारियों का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिशनर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को स्टेडियम सहित मैराथन के रूट की सफाई, सड़क मुरम्मत, पेयजल, एम्बुलेंस, मैडीलकल दल आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिशनर ने आम जनता विशेषकर युवा छात्रों को हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर एसडीएम बलबीर राज सिंह, सहायक कमिशनर (यूटी) पंकज बंसल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।28 सितंबर को शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के 115वें जन्मदिन के मौके पर प्रोमो रन, साइकिल रैली, हॉकी मैच व अन्य गतिविधियां डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने यह भी कहा कि 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह की 115वीं जयंती के अवसर पर एक प्रोमो रन का आयोजन किया जाएगा, जो बस स्टैंड के सामने सड़क से सुबह 7 बजे शुरू होकर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समाप्त होगा। 

इसके अलावा इस अवसर पर तिरंगा फहराने की रस्म, साइकिल रैली, हॉकी मैच, कैंडल मार्च सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को प्रोमो रन और साइकिल रैली के बाद शाम स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में शाम साढ़े चार बजे हॉकी मैच होगा, जबकि शाम के समय शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह को समर्पित कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD