Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज : Brian Lara वेस्टइंडीज लीजेंड्स टीम में हुए शामिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Road Safety World Series, Road Safety World Series 2022, Brian Lara, India Legends Vs West Indies Legends
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

अपने शुरूआती मुकाबलों को जीतने के बाद इंडिया लीजेंड्स बुधवार को यहां ग्रीन पार्क स्टेडियम में रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज 2022 के मैच नंबर छह में वेस्टइंडीज लीजेंड्स से भिड़ेगा। वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने अपने सीजन के पहले मैच में बांग्लादेश पर 9 विकेट की जीत दर्ज की। वहीं अब अपने कप्तान ब्रायन लारा के आने से मजबूत होंगे। 

लारा निजी कारणों से शुरूआती मैच में नहीं खेल सके और वह सोमवार को कानपुर पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खचाखच भरे स्टेडियम के सामने 61 रन की विशाल जीत हासिल की। गत चैंपियन ने पिछले मैच में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने बेहतर काम किया।

हालांकि तेंदुलकर और नमन ओझा की सलामी जोड़ी इंडिया लीजेंड्स को पावरप्ले में शानदार शुरूआत देने में नाकाम रही और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ जल्दी आउट हो गई। प्रशंसक मास्टर ब्लास्टर और स्थानीय खिलाड़ी सुरेश रैना से अच्छी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे, जिन्होंने उस शाम शानदार पारी खेली थी।

स्टुअर्ट बिन्नी और युसूफ पठान डेथ ओवरों में अपने विस्फोटक हिटिंग कौशल से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। भारत का गेंदबाजी विभाग संतुलित दिख रहा है, क्योंकि उनके पास इरफान पठान, मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल के रूप में एक अच्छा तेज आक्रमण है, जबकि स्पिन विभाग प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा की उपस्थिति के कारण समान रूप से अच्छा नजर आ रहा है।

वेस्टइंडीज लीजेंड्स जो बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ आ रहे हैं। वह भी शुरूआती मैच से अपने प्रदर्शन को दोहराएंगे। मैच जिताऊ अर्धशतक जड़ने वाले कार्यवाहक कप्तान ड्वेन स्मिथ के साथ तेज गेंदबाज क्रिसमार सैंटोकी और डैरेन पॉवेल मेजबान टीम के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।

पहले सीजन में, इंडिया लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रन से हराया। इन दोनों टीमों के बीच हुए 25 टी20 मैचों में से भारत ने 17 में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 7 मौकों पर जीत हासिल की है। 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Road Safety World Series , Road Safety World Series 2022 , Brian Lara , India Legends Vs West Indies Legends

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD