Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सलमान खान : Gaurav Yadav

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Lawrence Bishnoi, Gangster Lawrence Bishnoi, Salman Khan, Kapil Pandit, Sampat Nehra, Goldy Brar, Gangster Goldy Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2022

Last updated on: Sep 11, 2022, 00:00 IST

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को कहा कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी थे। राज्य के पुलिस प्रमुख ने यहां मीडिया को बताया कि मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी कपिल पंडित से पूछताछ में पता चला है कि सलमान खान की हत्या को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने संपत नेहरा और कनाडा स्थित भगोड़े गोल्डी बरार के जरिए उससे संपर्क किया था। 

मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र में गिरफ्तार किए गए संतोष जाधव और अजरबैजान में हिरासत में लिए गए सचिन थापन भी कथित तौर पर सलमान खान को निशाना बनाने वाले मॉड्यूल का हिस्सा थे। 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद सलमान खान को धमकी मिली थी। 

यादव ने कहा, "उन्होंने विस्तृत रेकी की थी और उन्होंने मुंबई में काफी समय बिताया था और हम जांच में इस एंगल को भी सत्यापित करेंगे।" यहां तक कि मुंबई में एक टीम भी भेजेंगे।"डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पंडित ने खुलासा किया कि युवा अकाली नेता विक्की मिड्दुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर उसने पहले भी कई बार मूसेवाला की हत्या करने के लिए रेकी की थी। 

पंडित को अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिली थी और वह राजस्थान के चुरू जिले के अपने पैतृक गांव बेवड़ में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तब से फरार है। डीजीपी ने कहा कि विदेश भाग गए गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। 

नतीजतन, गैंगस्टर थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है, और जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को मूसेवाला हत्याकांड में छठे और आखिरी शूटर दीपक मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर जोकर के साथ पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया, जब वे नेपाल भागने का प्रयास कर रहे थे।

इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पंडित और जोकर ने आरोपी को हथियार और ठिकाने सहित साजो-सामान की मदद दी। 

एआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी बिक्रम बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ की एक टीम शनिवार रात मुंडी और उनके दो सहयोगियों को हवाई मार्ग से पंजाब ले आई।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Lawrence Bishnoi , Gangster Lawrence Bishnoi , Salman Khan , Kapil Pandit , Sampat Nehra , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD