Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भगवंत मान द्वारा राष्ट्रपति को पंजाब आने का न्योता

हरेक पंजाबी देश के राष्ट्रपति का स्नेहपूर्ण स्वागत करना चाहता है: भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Draupadi Murmu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2022

Last updated on: Sep 10, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्य का दौरा करने का न्योता दिया । मुख्यमंत्री ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की और उनको महान गुरूओं, संतों, पीरों और पैगंबरों की धरती पंजाब आने का न्योता दिया।  

मुख्यमंत्री ने श्रीमति मुर्मू को बताया कि पंजाब सभ्यता का पालना होने के साथ-साथ इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिसका इतिहास इस पवित्र धरती के दर्शन करके ही किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति को पंजाबियों की गरिमापूर्ण मेहमान-नवाज़ी का आनंद लेने के साथ-साथ इसकी शानदार सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए अनिवार्य रूप से राज्य का दौरा करना चाहिए। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आने पर देश के राष्ट्रपति का समूचे राज्य निवासियों द्वारा स्नेहपूर्ण स्वागत किया जाएगा।पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जर्मनी दौरा राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।भगवंत मान ने कहा कि बर्लिन, म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट के दौरे के दौरान वह निर्माण, पर्यटन, फार्मास्यूटीकल और अन्य क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के साथ मुलाकात करेंगे, जो पंजाब में निवेश करने की इच्छुक हैं।  

उन्होंने कहा कि समूचे प्रयासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित बनाना है कि पंजाब देश और विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरे।मुख्यमंत्री ने राज्य को औद्योगिक केंद्र के रूप में उभारने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। 

भगवंत मान ने कहा कि एक ओर राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और दूसरी ओर नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए रास्ते खोलने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल है जिस कारण निवेशक राज्य में आने और यहाँ अपना कारोबार बढ़ाने में रूचि दिखा रहे हैं।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Draupadi Murmu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD