Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 01 अक्तूबर से कागज़ रहित प्रशासन के लिए मुहिम की जायेगी शुरू

विभाग ने म्युंसीपल वित्तीय सुधारों के लिए पारदर्शिता, मज़बूत वित्तीय प्रबंधन और भावी विकास संबंधी सलाहकार वर्कशाप करवाई

Isha Kalia, Vivek Pratap Singh, Punjab Admin, Double Entry Based Accrual Accounting, DEBAA, Examiner Local Fund Audit, ELFA, PMIDC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

लोगों को ई-गवर्नेंस के द्वारा निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान के अभिलाषी मिशन को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ाते हुये स्थानीय निकाय विभाग 01 अक्तूबर से कागज़ रहित प्रशासन हेतु मुहिम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुये स्थानीय निकाय विभाग और पी. एम. आई. डी. सी. द्वारा आज यहाँ ‘‘म्युंसीपल वित्तीय सुधारों के लिए पारदर्शिता, मज़बूत वित्तीय प्रबंधन और भावी विकास’’ संबंधी सलाहकार वर्कशाप करवाई गई।

कान्फ़्रेंस में उपस्थित विभाग के अधिकारियों, पंजाब के शहरों और ट्रस्टों के लेखाकारों, डी. सी. एफ. एज़ और सी. एज़, को संबोधन करते हुये प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय श्री विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ’डबल एंट्री बेसड ऐकरूअल अकाऊंटिंग’( डी. ई. बी. ए. ए.) के लागू करने के लिए तत्पर हैं, इसलिए विभाग ने शहरी स्थानीय सेवाओं में पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन को मज़बूत करने, वित्तीय कमियों को दूर करने और भावी विकास के लिए म्युंसीपल वित्तीय सुधारों की शुरुआत की है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम डी. ई. बी. ए. ए. को लागू करने के बाद विभाग और राज्य भर में इसके विंगों का आसानी के साथ ऑडिट किया जा सकेगा, पूर्व बजट प्रस्ताव आसानी से तैयार किया जा सकेगा और दो स्थानों पर तैनात अधिकारी अपने दोनों स्थानों पर आसानी से काम कर सकेंगे। 

इसके साथ ही म्युंसीपल वित्तीय सुधार शहरी स्थानीय सेवाओं में पारदर्शिता और वित्तीय प्रबंधन को और मज़बूत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में डी. ई. बी. ए. ए. को सही ढंग से लागू करने के बाद; रोज़मर्रा के अकाउँट बंद करना लाज़िमी होगा, सभी शहरों के ओपनिंग बैलेंस को एकत्रित किया जायेगा और नये और नवीनतम साफ्टवेयर पेश किये जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शहरी प्रशासन में पारदर्शिता लाएगी, शहरों को कर्ज़े के योग्य बनाऐगी, म्युंसीपल जायदादों के दुरुपयोग की संभावनाओं को घटाऐगी और प्रशासकों के लिए बजट निर्माण और वित्त प्रबंधन को और ज्यादा कुशल बनाऐगी।इसके साथ ही सॉफ्टवेयर की ज़रूरतों संबंधी जानने के लिए ई-जी. ओ. वी., एन. आई. सी. और निरीक्षक स्थानीय फंड ऑडिट (ई. एल. एफ. ए.) के अधिकारियों ने कान्फ़्रेंस में भाग लिया।कान्फ़्रेंस के दौरान, पी. एम. आई. डी. सी. और स्थानीय सरकारों के अधिकारियों ने फील्ड अफसरों और सी. एज़ की ज़रूरतों और माँगों को भी सुना जो रोज़मर्रा के आधार पर म्युंसीपल फाईनांसिंग का कामकाज संभालते हैं। 

इसके इलावा, कान्फ़्रेंस के दौरान पंजाब के शहरों में डब्ल एंट्री बेसड ऐकरूअल अकाऊंटिंग (डी. ई. बी. ए. ए.) की शुरुआत, पंजाब म्युंसीपल अकाऊंटिंग मैनुअल के बारे संक्षिप्त जानकारी, फील्ड स्टाफ से फीडबैक लेकर शहरों में डी. ई. बी. ए. ए. को लागू करने की योजना, एम-सेवा सम्बन्धी सॉफ्टवेयर प्रबंधन; एन. आई. सी. और ई-जी. ओ. वी. फाउंडेशन के साथ साफ्टवेयरों की नयी सीमाओं के बारे चर्चा की गई। 

इसके इलावा पूर्व सी. ए. ओ., वडोदरा एम. सी., श्री रविकांत जोशी, जो मौजूदा समय विश्व बैंक और सी. आर. आई. एस. आई. एल. के म्युंसीपल अकाउंटिंग सलाहकार हैं, ने कुंजीवत भाषण दिया।इस मौके पर श्रीमती ईशा कालिया, एम. डी., पी. एम. आई. डी. सी. और श्री अभिजीत कपलिश, अतिरिक्त सचिव, स्थानीय निकाय और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Isha Kalia , Vivek Pratap Singh , Punjab Admin , Double Entry Based Accrual Accounting , DEBAA , Examiner Local Fund Audit , ELFA , PMIDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD