Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

Naseem Shah ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार छक्के मारने का श्रेय 'आत्मविश्वास' को दिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Naseem Shah, Asia Cup, Asia Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच के अंतिम ओवर में एक के बाद एक छक्के लगाने के बाद, पाकिस्तान के 10वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह ने कहा कि उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास था, इसलिए वह ऐसा कर सके। 

उन्होंने इस जीत के साथ एशिया कप 2022 के फाइनल में अपनी टीम को पहुंचा दिया, जहां उनका मुकाबला श्रीलंका से होगा। पाकिस्तान को 10 गेंदों में 20 रन चाहिए थे और उसके हाथ में दो विकेट थे, जब नसीम शाह मैदान में आए थे। 

इससे पहले टी20 में केवल एक गेंद का सामना करने वाले टेलेंडर के पास दूसरे छोर पर अनुभवी आसिफ अली थे और उन्होंने जल्दी से स्ट्राइक को अपने पास रखा। लेकिन जब अली अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए, तब नसीम क्रीज पर आए और पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के लिए 13 रन की आवश्यकता थी। 

भारत के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री के साथ मैच के बाद हुई बातचीत में नसीम ने कहा, "जब मैं और आसिफ मैदान पर थे, तो मेरा काम उन्हें स्ट्राइक देना था, लेकिन एक बार जब वह आउट हुए तो मैच जिताने की मेरी जिम्मेदारी थी।"

आईसीसी की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट के अनुसार, फजलहक फारूकी अंतिम ओवर फेंकने आए थे और नसीम ने कहा कि मुझे पता था कि वह यॉर्कर गेंदें डालेंगे। उन्होंने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी करने आया, तो मुझे छक्के मारने का पूरा विश्वास था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं छक्के मारने का अभ्यास करता हूं। और मुझे पता था कि वे यॉर्कर फेंकेंगे क्योंकि उन्होंने इसी हिसाब से फिल्डिंग लगाई थी। मैंने अपना बल्ला बदलकर अपना काम किया, यह मेरे लिए एक यादगार मैच होगा।"

नसीम की शानदार बल्लेबाजी ने अफगानिस्तान और भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने में मदद की और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी जंग को तय किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Naseem Shah , Asia Cup , Asia Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD