Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

Ravindra Jadeja के घुटने की सफल सर्जरी, जल्द क्रिकेट में वापसी की उम्मीद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

चोट के कारण चल रहे एशिया कप 2022 से बाहर होने वाले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को घुटने की सफल सर्जरी होने की जानकारी दी। 33 वर्षीय जडेजा ने अपनी चोट पर अपडेट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कहा कि सर्जरी सफल रही और वह जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। 

जडेजा ने अपनी तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, "सर्जरी सफल रही। बीसीसीआई, मेरे साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और प्रशंसकों के समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं जल्द ही अपना पुनर्वसन शुरू करूंगा और जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करूंगा। 

आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद।"ऑलराउंडर ने शुक्रवार को टूर्नामेंट से बाहर होने से पहले पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ चल रहे एशिया कप के पहले दो मैच खेले थे। वह हार्दिक पांड्या के साथ-साथ अपनी हरफनमौला क्षमता के साथ टीम को बहुत आवश्यक संतुलन प्रदान करते हैं और उन्होंने पाकिस्तान पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

पाकिस्तान के खिलाफ जडेजा ने दो ओवरों में सिर्फ 11 रन दिए थे। भारत के 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नंबर 4 पर पदोन्नत होने से पहले भारत के शीर्ष सात में एकमात्र बाएं हाथ का बल्लेबाज थे। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ 52 रनों की साझेदारी में 29 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने भारत को जीत के कगार पर ला खड़ा किया। 

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जडेजा मोहम्मद नवाज की गेंद पर बोल्ड हो गए थे, जिसके बाद पांड्या ने मैच को छक्का मारकर खत्म किया। दूसरी ओर, बाएं हाथ के बल्लेबाज को हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। 

गेंदबाजी के दौरान, उन्होंने शीर्ष स्कोरर बाबर हयात को आउट किया और अपने चार ओवरों में केवल 15 रन दिए। यह पहली बार नहीं है, जब जडेजा अपने दाहिने घुटने से परेशान हुए हैं क्योंकि उसी चोट ने उन्हें जुलाई में भारत के वेस्टइंडीज दौरे के वनडे मैच से बाहर होने के लिए मजबूर किया था। 

वहीं, एशिया कप के लिए अक्षर पटेल को भारतीय टीम में जडेजा की जगह लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। जडेजा को पूरी तरह फिट होने में कितना समय लगेगा, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। 

हालांकि, भारत के कोच राहुल द्रविड़ उन्हें अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वल्र्ड कप की टीम में देखना चाहते हैं। द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भारत के सुपर 4 मैच से पहले कहा था, "विश्व कप अभी काफी दूर है, और हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहते हैं और न ही उसके ऊपर कुछ कहना चाहते हैं। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD