Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में 4 की मौत, 14 घायल

Hadsa, Hadsa India, Uttar Pradesh, Accident, Road Accident, Barabanki, Barabanki News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाराबंकी , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक पूणेंदु सिंह ने बताया कि बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार को हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मृतकों का पोस्टमार्टम हो रहा है, बाकी यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक डबल डेकर बस रुपईडीहा से गोवा जा रही थी। बस जब महंगूपुर गांव के पास पहुंची तो उसका टायर पंचर हो गया। 

बस चालक ने हाईवे के किनारे बस रोककर स्टेपनी बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से आए तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। 

हादसे में घायल 18 यात्रियों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Uttar Pradesh , Accident , Road Accident , Barabanki , Barabanki News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD