Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

आईएएनएस रिव्यू : Cuttputlli एक ऐसी फिल्म, जिसे मिस नहीं कर सकते आप

Bollywood, Review, Cuttputlli, Ranjit M Tewari, Akshay Kumar, Rakul Preet Singh, Sargun Mehta, Chandrachur Singh, Hrishita Bhatt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'कठपुतली' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म में सरगुन मेहता, चंद्रचूड़ सिंह और हरशिता भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे हैं। रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 134 मिनट की है। 

आईएएनएस ने रिव्यू में इस फिल्म को रेटिंग 4 दी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस वाले के किरदार में है, जो एक ऐसे सीरियल किलर का पीछा करते है, जिसके चेहरे, नाम, मकसद और ठिकाने से वह खुद भी अनजान हैं। 

पूजा एंटरटेनमेंट की नए जमाने की थ्रिलर रंजीत तिवारी द्वारा निर्मित है। फिल्म की कहानी विश्वसनीयता और वास्तविकता का एहसास कराती है।फिल्म के सेट, करेक्टर और लोकेशन पर काफी मेहनत की गई है, जो फिल्म को प्रभावशाली बनाती है। 

'कठपुतली' विजन, प्रोडक्शन, कंटेट और परफॉर्मेंस का क्लासिक उदाहरण है। निर्देशक ने कहानी पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। इस थ्रिलर मूवी में इमोशनल सीन्स भी डाले गए हैं। यह फिल्म एक साउथ इंडियन कल्ट क्लासिक का हिंदी रिमेक है, जिसको एक स्टैंडअलोन नॉयर-थ्रिलर कहा जा सकता है। 

थ्रिलर फिल्म में कलाकारों ने छोटी-छोटी और बारीकियों पर खासा ध्यान दिया है। इमोशन्स और डर को अच्छी तरह से परिभाषित किया गया है। फिल्म में परस्पर विरोधी चरित्रों का निर्माण, कुछ इस तरह से किया गया है, जो हमने भारतीय सिनेमा में शायद पहले नहीं देखा होगा। 

अक्षय कुमार ने फिल्म में मल्टी लेयर्ड करेक्टर निभाया है। यह उनके करियर का बेहतरीन प्रदर्शन हो सकता है। वह एक पुलिस वाले की भूमिका में है, जो सीरियल किलर की पहचान करने की जद्दोजहद में है और उसे पकड़ने के लिए कई चुनौतियों का सामना करता है। 

वहीं, फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी काफी अद्भुत नजर आ रही है। इनके अलावा, टीवी स्टार सरगुन मेहता फिल्म में कई खुलासे करती हुईं दिखाई देंगी। अनुभवी एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की सहजता पर्दे पर दर्शकों का दिल जीत लेगी। 

हरशिता भट्ट और गुरप्रीत घुग्गी द्वारा निभाए गए किरदार भी कहानी को मजबूत बना रहे है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने सीन्स के साथ एकदम मैच कर रहे है और दर्शकों को मूवी से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे है। 

कंपोजर्स ने भी बेहतरीन काम किया है। यह फिल्म एक थ्रिएट्रिकल अनुभव प्रदान करती है। कलाकारों का शानदार प्रदर्शन फिल्म को दिलचस्प बना रहा है।

 

Tags: Bollywood , Review , Cuttputlli , Ranjit M Tewari , Akshay Kumar , Rakul Preet Singh , Sargun Mehta , Chandrachur Singh , Hrishita Bhatt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD