Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिविल अस्पताल में खुलेंगा जन औषधि स्टोर

लोगों को सस्ती दरों पर मिलेगी जैनरिक और मानक दवाएं

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

मरीजों को सस्ती दरों पर जैनरिक और मानक दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बुधवार को हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में जालंधर के सिविल अस्पताल में जन औषधि स्टोर खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान मौजूद जालंधर के केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में जन औषधि स्टोर खोलने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से लोग महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर नहीं होंगे । 

सस्ती दरों पर जैनरिक और मानक दवाएं मिलने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। समिति को सहयोग का आश्वासन देते हुए विधायक ने कहा कि सिविल अस्पताल में जन औषधि स्टोर खोलने में हर संभव मदद की जाएगी, ताकि लोगों को यह सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध हो सके। डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के कल्याण के लिए रोगी कल्याण समिति का गठन किया गया है, जिसके तहत मिलने वाली राशि को केवल जरूरतमंद मरीजों के कल्याण के लिए ही खर्च किया जाए। 

बैठक के दौरान लोगों विशेषकर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में साइनेज लगाने के साथ-साथ अस्पताल में पार्क और प्रवेश द्वार को सुंदर बनाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा मातृ –शिशु स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था को और बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक-बाल स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) मेजर अमित सरीन, डिप्टी मैडीकल कमिशनर डा. ज्योति शर्मा, मैडीकल सुपरडैंट डा. राजीव शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। नशामुक्ति केंद्रों व पुनर्वास केंद्रों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।  जिला नशामुक्ति एवं पुनर्वास समिति की गर्वनिंग बाडी की बैठक  दौरान विधायक रमन अरोड़ा व डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने नशामुक्ति केंद्रों, पुनर्वास केंद्रों के प्रदर्शन की समीक्षा की और कहा कि नशा करने वालों के जीवन में बदलाव लाने में ये केंद्र बेहद मददगार साबित हो रहे है। 

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे इलाज से प्रभावितों को नशा मुक्ति में मदद मिल रही है। इस बीच  सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में 26 नए आउट पेशेंट ओपीओडी असिस्टेड ट्रीटमेंट (ओट) केंद्र स्थापित किए गए है, जबकि 11 केंद्र पहले से ही काम कर रहे है। ओट केद्रों में 16820 नशा करने वालों को रजिस्टर कर नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

इसके अलावा सिविल अस्पताल जालंधर में 50 बिस्तर वाला नशामुक्ति केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरमहल में 10 बिस्तर वाला नशामुक्ति केंद्र और गांव शेख में पुनर्वास केंद्र भी नशामुक्ति केंद्र चला रहा है। इस बीच डिप्टी कमिशनर ने पुनर्वास केंद्र में सुरक्षा गार्ड और वार्ड अटेंडेंट की मांग पर भी सहमति जताई।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD