Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

Japan Open : श्रीकांत प्री-क्वार्टर में पहुंचे; लक्ष्य, सायना बाहर

Sports News, Badminton, Japan Open, Japan Open 2022, Kidambi Srikanth, Lakshya Sen, Saina Nehwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओसाका , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां जापान ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर में पहुंच गए, लेकिन हमवतन लक्ष्य सेन और सायना नेहवाल पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। पूर्व विश्व नंबर 1 श्रीकांत ने रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के ली जी जिया को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 इवेंट में 22-20, 23-21 से हरा दिया। 

श्रीकांत ने अपनी जीत के बाद कहा, "यह एक करीबी मैच था और कुछ भी हो सकता था लेकिन मैं जिस तरह से खेला उससे मैं खुश हूं। इस उच्च स्तर पर मैच जीतना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर मैच कठिन होने वाला है।"

उन्होंने कहा, "मैं पहले गेम में 16-12 से आगे चल रहा था लेकिन बहुत सारे अंक देने के बाद खुद को 20-18 से पीछे पाया। मैंने धैर्य रखा और अंक जीतने पर फोकस करता रहा। मैं जीतकर खुश हूं और अब मैं अगले प्रतिद्वंद्वी को हराने के बारे में प्लान करूंगा।"

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के कांस्य पदक विजेता अगले दौर में वांग त्जु वेई या कांता सुनेयामा से भिड़ेंगे। इस बीच, राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन अपने पहले मैच में घरेलू प्रबल दावेदार केंटा निशिमोतो से पहला गेम जीतने के बावजूद 21-18, 14-21, 13-21 से हारकर जापान ओपन से बाहर हो गए।

दूसरी ओर, ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल भी जापान की नयी विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से 9-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गयीं।

 

Tags: Sports News , Badminton , Japan Open , Japan Open 2022 , Kidambi Srikanth , Lakshya Sen , Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD