Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वश्व चैंपियनशिप : मलेशियाई जोड़ी से हारे शटलर चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, मिला कांस्य पदक

Badminton, Badminton Player, Chirag Shetty, Satwiksairaj Rankireddy, Bronze, Malaysian Pair, Tokyo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 27 Aug 2022

Last updated on: Aug 27, 2022, 00:00 IST

भारतीय बैडमिंटन की पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी शनिवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में मलेशिया के वल्र्ड नंबर 6 आरोन चिया और सोह वूई यिक से 22-20, 18-21, 16-21 से हार गईं। 

इस हार के बाद भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 2020 के टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेताओं के खिलाफ युवा जोड़ी की हार ने इस साल की चैंपियनशिप में भारत के अभियान को समाप्त कर दिया। 

मलेशियाई जोड़ी का सामना रविवार को फाइनल में मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की इंडोनेशियाई जोड़ी से होगा। यह भारत का 13वां विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप पदक और पुरुष युगल में पहला पदक था। दुनिया में सातवें स्थान पर काबिज चिराग और सात्विकसाईराज ने पहला गेम जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपने मलेशियाई समकक्षों पर दबाव नहीं बना सके। 

भारतीय जोड़ी पहले ब्रेक तक पहुंचने में पांच अंकों से आगे चल रही थी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, मलेशियाई जोड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता गया। दोनों जोड़ी तीसरे और निर्णायक गेम में शुरूआत में कड़ा संघर्ष कर रही थीं। 

मुकाबला 15-16 तक बराबरी पर था लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अगले छह अंकों में से पांच अंक गंवा दिया और 77 मिनट में मैच हार गए। यह आरोन चिया और सोह वूई यिक की भारतीय जोड़ी के खिलाफ छठी जीत थी। 

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में चिराग और सात्विकसाईराज ने मौजूदा विश्व चैंपियन ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर पदक पक्का किया था।

 

Tags: Badminton , Badminton Player , Chirag Shetty , Satwiksairaj Rankireddy , Bronze , Malaysian Pair , Tokyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD