Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

सीएम Yogi Adityanath गाजियाबाद के घरौंदा सोसाइटी पहुंचे, बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 27 Aug 2022

उत्तर प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम गाजियाबाद पहुंचे। वह रात में वे अपने एक रिश्तेदार से मिलने राजनगर एक्सटेंशन भी गए। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वी.के. सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी जब अचानक जल निगम के गेस्ट हाउस से राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे तो वहां मौजूद लोग अपने सामने मुख्यमंत्री को पाकर खुश नजर आए। जब उनके पास बच्चे पहुंचे तो योगी ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। 

सीएम यहां एमजीआइ घरौंदा सोसाइटी में एक दंपति से मिले और उनका हालचाल लिया। सीएम योगी शनिवार को शहर में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे और कामकाज की रफ्तार देखेंगे। वह शुक्रवार को मेरठ और हापुड़ का दौरा कर शाम करीब साढ़े सात बजे प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस पहुंचे। 

उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। कड़े सुरक्षा घेरे में वह जल निगम गेस्ट हाउस में ठहरे। योगी शनिवार को सुबह 10 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यो के तीन बड़े प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। 

सीएम को 21 परियोजनाओं की सूची दी गई है, जिनमें से वह किन्हीं तीन का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत योगासन से होगी। नाश्ते के बाद वह सभी प्रमुख अखबार पढ़ेंगे। 10 बजे वह विधायकों, मेयर और अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे। 

सुबह 11 बजे वह विकास कार्यो का निरीक्षण करने निकलेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री आधे घंटे के लिए गेस्ट हाउस जाएंगे। यहां भोजन करने के बाद वह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से हेलिकॉप्टर से बुलंदशहर जाएंगे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD