Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

Asia Cup : पाकिस्तान के चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम की जगह हसन अली टीम में शामिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022, Mohammad Wasim Jnr, Ruled Out, Hasan Ali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 26 Aug 2022

Last updated on: Aug 26, 2022, 00:00 IST

एशिया कप 2022 के आगाज होने से पहले पाकिस्तान को एक और झटका लगा, जब तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर को चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वसीम को बुधवार को एसीसी टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तान के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी। 

वह दूसरे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं, जो टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एशिया कप से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले चोट के कारण बाहर हो गए थे और उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया था। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को बताया कि टीम के मेडिकल स्टाफ ने गेंदबाज का आकलन किया और दुबई में एमआरआई स्कैन में उनकी चोट की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा, "इस मसले पर पीसीबी चिकित्सा सलाहकार समिति के साथ चर्चा की गई, जबकि एक विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा एक स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की गई थी। 

मेडिकल टीम वसीम के पुनर्वास की बारीकी से निगरानी करेगी और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले दोबारा फैसला किया जाएगा।"इस बीच, हसन अली को वसीम की जगह टीम में मौका दिया गया है, जो कि इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी के अधीन है। 

पीसीबी ने कहा कि जैसे ही ईटीसी ने हसन को उनकी जगह लेने की मंजूरी देंगे, वह यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे। हसन अली को टीम प्रबंधन द्वारा चोटिल खिलाड़ी की जगह मांग की गई थी और मुख्य चयनकर्ता ने अनुरोध स्वीकार किया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि हसन पिछले तीन सप्ताह से राष्ट्रीय उच्च प्रदर्शन केंद्र में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे थे और वर्तमान में रावलपिंडी में हैं और 30 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी20 की तैयारी कर रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Mohammad Wasim Jnr , Ruled Out , Hasan Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD