Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली और पंजाब के बाद मानक स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं हासिल करने की अब हिमाचल की बारी : भगवंत मान

हिमाचल के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा की दी दूसरी गारंटी, लोगों का पैसा लोगों के लिए बरतने का विरोध करने पर मोदी कि की आलोचना

Manish Sisodia, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Himachal Pradesh, Himachal, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal,Una
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को मानक स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाओं तक पहुंच के लिए आप का साथ देने की अपील की।यहां हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाओं की दूसरी गारंटी देते समय दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में जनसभा को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल प्रदेश पिछले 75 सालों में स्वास्थ्य सुरक्षा क्षेत्र में काफी पीछे रह गया है। 

एक मिसाल देते हुए उन्होंने कहा की ऊना और हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के गंभीर मरीजों के पास अभी भी उचित स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं नहीं हैं और उनको गंभीर बीमारी होने पर चंडीगढ़ तक सफर करना पड़ता है। भगवंत मान ने कहा की इस स्थिति को बदलने की जरूरत है और इसके लिए लोगों को आप का साथ देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और पंजाब में आम आदमी क्लीनिक लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं मुहैया कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों के द्वारा तकरीबन 100 क्लिनिकल टेस्ट वाले 41 पैकेज बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा की इन क्लीनिकों के द्वारा तकरीबन 90 प्रतिशत मरीजों का इलाज होने के कारण अस्पतालों का बोझ घटाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य सरकार ने राज्यभर में ऐसे 100 क्लीनिक खोल दिए हैं, जिनको आम जनता का भारी समर्थन मिला है। भगवंत मान ने आगे कहा की सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले बिगड़ी हालत वाले मरीजों को ही बड़े अस्पतालों में रैफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा की यह एक क्रांतिकारी कदम है, जिसको हिमाचल में आप सरकार बनने के बाद लागू किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने स्वार्थों के लिए लोगों का पैसा लुटा है। उन्होंने कहा की इन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के भारत से जाने के बाद देश की सम्पत्ति लूटने में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। भगवंत मान ने कहा की यह खुली लूट रोकी जायेगी, जिसके लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा की लूट से बचाया गया पैसा लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।

लोगों की भलाई के लिए लोगों का पैसा बरतने पर आप की आलोचना करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की मोदी के मित्रों ने बैंकों से लोगों का पैसा लुटा और फिर विदेश भाग गए। भगवंत मान ने कहा की कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने निजी स्वार्थों के लिए लोगों के पैसों की अंधी लूट मचाई। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई को रोकने में नाकाम रहने पर मोदी की आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा की स्वस्थ्य व्यक्ति देश की भलाई के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकता है। उन्होंने अफसोस जताया की देश स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में काफी पीछे रह गया है। भगवंत मान ने कहा की अच्छे मेडिकल कॉलेजों की कमी के कारण इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को युक्रेन जैसे मुल्कों का रास्ता पकड़ना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा की कितनी दुर्भाग्य की बात है की 25 साल पहले आज़ाद हुआ मुल्क 75 साल पहले आज़ाद हुए मुल्क की अपेक्षा ज्यादा आगे है। उन्होंने कहा की विदेशों में हमारे मुल्क के विद्यार्थी अपनी काबलियत का लोहा मनवा रहे हैं परन्तु यहां उनको अपने हुनर के मुताबिक काम नहीं मिल रहा। 

भगवंत मान ने कहा की शहीद भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता संग्रामीयों ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद की जंजीरों से आज़ाद करवाया परन्तु अब हमारे नौजवानों को यहां अच्छे मौकों की अनुपस्थिति में फिर से विदेशों को जाने और उनके अधीन काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा की इसके विपरीत भाजपा और कांग्रेस ने मेडिकल का बुनियादी ढांचा विकसित करने की ओर ध्यान ही नहीं दिया और स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में लोगों को प्राइवेट अस्पतालों के सहारे छोड़ दिया। उन्होंने कहा की यही शिक्षा के क्षेत्र में हुआ क्योंकि इस क्षेत्र की तरफ भी ध्यान नहीं दिया गया। भगवंत मान ने कहा की उन्होंने इन दोनों क्षेत्रों को मुख्य प्राथमिकता दी है।

लोगों के साथ अपने भावुक रिश्ते की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की उनके ऊना कोई नई जगह नहीं है क्योंकि वह पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल के बीच कई तरह के भाषाई और सांस्कृतिक संबंध हैं। भगवंत मान ने कहा की हिमाचल के लोगों को अपनी जीवन में बदलाव लाने के लिए आप का समर्थन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा की आप ने अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में पिछड़े और कमजोर वर्गों के वॉलंटियरों को मौका दिया है। उन्होंने कहा की यह पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से पैदा हुई है। भगवंत मान ने कहा की लोग अपनी इच्छा से आप के समारोहों में आते हैं, जबकि अन्य पार्टियों को रैली के लिए लोगों को किराये पर लाना पड़ता है।

 

Tags: Manish Sisodia , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Himachal Pradesh , Himachal , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal , Una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD