Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी के पार्षदों एवं नेताओं द्वारा की जा रही गुंडागर्दी तथा भ्रष्टाचार में संलिप्तता के खिलाफ धरना प्रदर्शन

आप पार्षदों के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्रशासक को दिया ज्ञापन, जन - प्रतिनिधि बने रहने का अधिकार खो चुके हैं आम आदमी पार्टी के पार्षद

Sanjay Tondon, Strike, Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने शहर में आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा आए दिन की जा रही गुंडागर्दी तथा भ्रष्टाचार में संलिप्तता के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर  रोष प्रकट किया तथा चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को ऐसे भ्रष्ट व दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित इस  धरने में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमाचल के सह प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन,  उपाध्यक्ष देवेंदर  सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी,  चंद्रशेखर , पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ,डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद कँवर राणा, सौरभ जोशी ,हरजीत सिंह ,गुरचरण सिंह काला, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, मनीष भसीन,  के अलावा सभी पार्षद,  मोर्चा अध्यक्ष,महामंत्री मंडल अध्यक्ष, पूर्व मेयर रवि कांत शर्मा, राजेश कालिया, चंद्रावती शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर संजय टण्डन  ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने शहर में एक प्रकार से आतंक मचाया हुआ है।  हर पार्षद के खिलाफ मारपीट व धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं यहां तक कि कत्ल तक के मामलों में भी इनके शामिल होने की बात सामने आ  रही है इसके अलावा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन पर शिकंजा कसना आवश्यक है अन्यथा ये शहरवासियों के लिए बोझ बन जाएंगे। 

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़ के प्रशासक  एवं  पंजाब के राज्यपाल  बनवारी लाल पुरोहित  को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़वासी विगत लगभग 7-8 महीनों से आम आदमी पार्टी के विभिन्न नेताओं एवं उनके पार्षदों द्वारा फैलाई जा रही गुंडागर्दी एवं किए जा रहे भ्रश्टाचार से परेशान हैं। 

पार्षद रामचन्द्र द्वारा जिस प्रकार एक ठेकेदार से सामान के बदले कमीशन मांगने के आरोप और उसके बाद मारपीट व पुलिस शिकायत जैसी घटनाय शहर के जन-प्रतिनिधियों को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं। पार्षद लखबीर सिंह पर भी समय-समय पर रेहड़ी फड़ी, कबाड़ियों एवं अन्य व्यवसाइयों को धमकाने और उनसे वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं।  

इनकी कई ऑडियो क्लिप्स वायरल भी हुई।  इतना ही नहीं इनकी तो पत्नी तक की ऑडियो वायरल हुई जिसमें वे किसी को अपशब्द कह रही हैं और धमका रही हैं। आम आदमी पार्टी की एक महिला पार्षद अंजू कत्याल के पति पर स्थानीय रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएसन द्वारा सभी पार्कों के रख-रखाव के ठेके जबरदस्ती अपने चहेतों को दिलवाने और उसी एसोसिएशन में शामिल होने के आरोप भी लगते रहे हैं। 

इसी पार्टी के एक और पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी पर 10 लाख रुपर फिरौती मांगने का केस पठानकोट जिला अदालत में चल रहा है जिसके बारे में सभी प्रमुख समाचार-पत्रों में छपता रहा है। डड्डूमाजरा के पार्षद  कुलदीप सिंह द्वारा एक ‘सेल्फ हैल्प ग्रुप’ की महिलाओं से पैसे मंगने की शिकायत ग्रुप की महिलाओं द्वारा महापौर तथा निगम आयुक्त को भी दी गई है जिसमें कहा गया है कि उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उक्त महिला ने तो आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात भी कही है। 

एक अन्य महिला पार्षद पूनम के पति पर लगातार गुंडागर्दी और भ्र्ष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। वह पूरे क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन कर स्थानीय लोगों को परेशान  कर हैं और कई प्रकार के असामाजिक कार्यों में लिप्त हैं। इतना ही नहीं तीन दिन पहले सेक्टर 22 में हुए कत्ल में भी जिस व्यक्ति का नाम आ रहा है और बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा चाकू के वार उसी ने किए हैं, वह भी आम आदमी पार्टी की ही एक पार्षद नेहा का नजदीकी संबंधी बताया जाता है।ज्ञापन में प्रशासक से अनुरोध किया गया है कि पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहरवासियों को इनकी गुंडागर्दी , भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्ति दिलवाई जा सके।

 

Tags: Sanjay Tondon , Strike , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD