Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

BWF विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर में पहुंचीं Saina Nehwal

Badminton, Badminton Player, Indian Badminton Player, Saina Nehwal, BWF World Championship, Tokyo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 23 Aug 2022

Last updated on: Aug 23, 2022, 00:00 IST

पूर्व विश्व नंबर एक सायना नेहवाल ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरूआत पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर की। इसके बाद उन्हें जापान की छठी वरीयता प्राप्त नाजोमी ओकुहारा से वॉकओवर मिला, जो चोट के कारण बाहर हो गईं और इसके साथ ही वह महिला एकल में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। 

जकार्ता में 2015 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और ग्लासगो में 2017 में कांस्य पदक जीतने वाली 32 वर्षीय सायना ने मंगलवार को हांगकांग की चेउंग नगन यी को 38 मिनट में 21-19, 21-9 से हराया। ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने भी मलेशिया की लो येन युआन और वेलेरी सिओ को 37 मिनट में 21-11, 21-13 से मात दी। 

एक अन्य महिला युगल जोड़ी अश्विनी भट और शिखा गौतम ने भी मार्टिना कोर्सिनी और जूडिथ मैयर की इतालवी जोड़ी को 21-8, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि, मिश्रित युगल में इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी 14वीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की सुपक जोमकोह और सुपिसारा पावसमप्रान से 14-21, 17-21 से हार गई। 

पुरुष युगल में कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की भारतीय जोड़ी फैबियन डेलरू और विलियम विलेगर की फ्रांसीसी जोड़ी से 14-21, 18-21 से पिछड़ गई।

 

Tags: Badminton , Badminton Player , Indian Badminton Player , Saina Nehwal , BWF World Championship , Tokyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD